Laapataa Ladies On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही किरण राव की लापता लेडीज, नोट कर लें डेट

Laapataa Ladies On OTT: फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

Laapataa Ladies On OTT: फिल्म लापता लेडीज का निर्देशन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है. फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली. फिल्म का निर्माण आमिर खान के साथ-साथ किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है. मूवी में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाया है. इसमें रवि किशन भी अहम रोल प्ले करते दिखे हैं. फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. किस ओटीटी पर मूवी स्ट्रीम होगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.


नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज हो रही लापता लेडीज
किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 अप्रैल यानी आज से स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ताजा खबर- लापता लेडीज मिल चुकी है! नेटफ्लिक्स पर फिल्म की आधी रात को स्ट्रीमिंग शुरू होगी. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली आ गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह उन बेस्ट फिल्मों में से एक है जो मैंने हाल के दिनों में देखी हैं. एक यूजर ने लिखा, किरण राव की क्या फिल्म है. रवि किशन शो चुराने वाले हैं. वेलकम टू सज्जनपुर अभी भी उनकी बेस्ट कृतियों में से एक है, लेकिन इसमें उन्होंने इसे खत्म कर दिया.

OTT पर एंजॉय करें ये कॉमेडी वेब सीरीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट, स्ट्रेस होगा कम

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब


जानें लापता लेडीज की कहानी
गौरतलब है कि लापता लेडीज के जरिए आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने करीब दस साल बाद डायरेक्शन की कुर्सी संभाली है. फिल्म की कहानी साल 2021 में सेट की गई है. ये कहानी दो दुल्हन और एक दूल्हे को लेकर है. एक ट्रेन जर्नी के दौरान अनजाने दूल्हा गलती से गलत दुल्हन को अपने घर ले आता है. उसके बाद फिल्म में आगे क्या होता है, यही कहानी है. बता दें कि फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव ने दीपक कुमार का किरदार निभाया है. नितांशी गोयल ने फूल कुमारी और प्रतिभा रांटा ने जया का किरदार निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >