Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: स्टार प्लस के आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर किरदार की किस्मत बदलती नजर आएगी. तुलसी की दोबारा एंट्री ने जहां शांति निकेतन में हलचल मचा दी है, वहीं नॉयना के लिए यह वापसी किसी बुरे सपने से कम नहीं साबित हो रही है. मिहिर एक बार फिर तुलसी पर पूरा भरोसा जताते हुए हर फैसला उसी के हाथ सौंप चुका है.
परी पर हाथ उठाएगा रणविजय
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर, नॉयना को उसकी कुंडली दिखाकर मानसिक रूप से परेशान करता है. इसी बीच रणविजय अपनी ससुराल पहुंचता है और गुस्से में परी पर हाथ उठा देता है. मिहिर यह सब देखकर आगबबूला हो जाता है और रणविजय को जमकर फटकार लगाता है. लेकिन रणविजय की हिंसा यहीं नहीं रुकती.
परी को जान से मारने की कोशिश
घर लौटते ही रणविजय परी को कमरे में बंद कर देता है और गैस का पाइप खुला छोड़ देता है. दम घुटने से परी की हालत बिगड़ने लगती है. आखिरी ताकत जुटाकर परी तुलसी को फोन करती है. समय रहते तुलसी वहां पहुंच जाती है और बेहोश परी को अस्पताल ले जाती है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचा लेते हैं.
तुलसी का गुस्सा
इस घटना के बाद तुलसी का गुस्सा फूट पड़ता है. वह ठान लेती है कि रणविजय को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी. तुलसी जबरन परी का तलाक करवाने की तैयारी करती है और इसी बीच परी का पहला पति भी कहानी में एंट्री करता है, जो तुलसी के इशारे पर कदम उठाता नजर आएगा.
ये शख्स करेगा तुलसी की मदद
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब तुलसी की नौकरानी मुन्नी उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आएगी. कलेक्टर होने के नाते मुन्नी शांति निकेतन से जुड़े अहम कागजात हासिल कर लेती है और तुलसी का भारी कर्ज उतारने में मदद करती है. इस फैसले से नॉयना को गहरा झटका लगने वाला है.
कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इमोशन, साजिश और बदले का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Anupama Twist: रजनी की साजिश का पर्दाफाश करेगी अनुपमा? पराग ने कोठारी हाउस को रखा गिरवी, सच जानकर मोटी बा के उड़े होश
