Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review: तुलसी वीरानी को 25 साल बाद देख फैंस हुए इमोशनल, एक्स पर आई रिव्यूज की बाढ़

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Review: 25 साल बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी वीरानी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी से दर्शक इमोशनल हो गए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर कई तरह के रिएक्शन दिए.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 X Review: एकता कपूर एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपना जादू लेकर लौटी हैं. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड 25 साल बाद टीवी पर प्रसारित हुआ और फैंस के बीच इमोशन्स का सैलाब उमड़ पड़ा. मंगलवार को शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर #TulsiVirani और #KSBKBT2 ट्रेंड करने लगे.

शो में स्मृति ईरानी को दोबारा तुलसी वीरानी के रूप में देखकर लोग इतने भावुक हो गए कि कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू किया. ऐसे में आइए बताते हैं दर्शकों ने शो के पहले एपिसोड को लेकर क्या कुछ कहा है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का एक्स रिव्यू

एक यूजर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के पहले एपिसोड का रिव्यू करते हुए लिखा, “बचपन में, मैं तुलसी की तरह ही #क्योंकिसासभीकभीबहूथी के टाइटल ट्रैक के लिए नाटकीय ढंग से दरवाजे खोलती थी. आज, उस ट्रैक को फिर से सुनकर मानो पुरानी यादें ताजा हो गईं. बचपन के वो खूबसूरत दिन.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “थ्रोबैक महसूस होता है! “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” बहुत दिनों बाद देख रहा हूं. स्मृति ईरानी अभी भी तुलसी के रूप में आइकॉनिक हैं!”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेरी मां भावुक हो गईं क्योंकि उन्हें अपनी सास/मेरी दादी की याद आने लगी, जिनके साथ वह 25 साल पहले यह शो देखा करती थीं, क्योंकि अब वह हमारे साथ नहीं हैं.”

25 साल बाद भी वही इमोशन और कनेक्शन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को 2000 के दशक का सबसे आइकॉनिक टीवी शो माना जाता है. और जब इस शो का सीजन 2 लेकर एकता कपूर लौटीं तो लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं. पहले ही एपिसोड में तुलसी, सविता (अपरा मेहता), करण (हितेन तेजवानी) और नंदिनी (गौरी प्रधान) की झलक ने फैंस को 2000 में वापस पहुंचा दिया.

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Collection Day 13: 13वें दिन अहान-अनीत की ‘सैयारा’ ब्लॉकबस्टर या फुस्स? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >