KSBKBT 2: रियो और नियति की एंट्री से बदलेगी शो की कहानी, परख मदान का खुलासा

KSBKBT 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में रियो और नियति की एंट्री के बाद कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है. पारख मदान ने खुलासा किया है कि आने वाले एपिसोड्स में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

KSBKBT 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में अंश गुजराल के बेटे रेयांश उर्फ रियो और नियति की एंट्री ने कहानी को पूरी तरह बदल दिया है. खास बात यह है कि रियो बिल्कुल अंश जैसा दिखाई देता है, जिसकी मौत पहले सीजन में तुलसी यानी स्मृति ईरानी के हाथों हुई थी. अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि शांति निकेतन में आगे क्या नया बवाल होने वाला है.हाल ही में जूम/टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में शो में नियति का किरदार निभा रहीं परख मदान ने आने वाले एपिसोड्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

रियो और नियति की एंट्री के बाद बढ़ेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

इंटरव्यू के दौरान जब परख मदान से पूछा गया कि रियो और नियति की एंट्री के बाद करण और नंदिनी की जिंदगी में क्या बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “शो में अब दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और कुछ बेहद भावुक पल देखने को मिलेंगे. फिलहाल कहानी तूफान से पहले की शांति वाले दौर में है. आने वाले एपिसोड्स में बड़े भावनात्मक बदलाव दिखाए जाएंगे. मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि दर्शक ऐसी चीजें देखने के लिए तैयार रहें, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी.”

क्या निगेटिव होगी नियति?

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के हालिया एपिसोड्स को देखकर ऐसा लग रहा है कि करण और नंदिनी की बढ़ती नजदीकियों से नियति का व्यवहार बदल सकता है. जब परख मदान से पूछा गया कि क्या आगे चलकर नियति का किरदार निगेटिव हो सकता है, तो उन्होंने कहा, “नियति एक बहुत जटिल किरदार है. उसका अतीत दर्द और मुश्किलों से भरा हुआ है. इस किरदार की कई परतें हैं और यही बात मुझे सबसे ज्यादा दिलचस्प लगती है. इसे पर्दे पर सही तरीके से निभाना आसान नहीं है. आगे वह कैसी राह चुनती है, यह देखना दिलचस्प होगा. लेखक मेरे किरदार के लिए जो भी नया मोड़ लाएंगे, मैं उसे निभाने के लिए उत्साहित हूं.”

यह भी पढ़ें- पहले तुलसी का बेटा, अब बने पोते, आकाशदीप सहगल ने कहा- मेरे लिए फुल सर्कल मोमेंट है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >