Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ नए साल की शुरुआत में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देने वाला है. कहानी में एक के बाद एक ऐसे मोड़ आने वाले हैं, जो पुराने जख्मों को फिर से नया कर देंगे. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी अब अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर मिहिर की हालत बिल्कुल उलट है. तुलसी के जाने के बाद वह अंदर से टूट चुका है और खुद को हारा हुआ महसूस करता है.
तुलसी को देख नॉयना की हालत हुई खराब
अब तक आपने देखा कि तुलसी अचानक मुन्नी के ऑफिस पहुंच जाती है. तुलसी को सामने देखकर मुन्नी खुद को रोक नहीं पाती और उससे लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगती है. दोनों के बीच पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. मुन्नी तुलसी को देखकर मन ही मन ठान लेती है कि वह अब तुलसी का साथ जरूर देगी. वहीं दूसरी तरफ ऋतिक, मुन्नी से मिलने के लिए काफी मशक्कत करता नजर आता है, जिससे कहानी में और भी हलचल बढ़ जाती है. जैसे ही तुलसी की वापसी की खबर नॉयना तक पहुंचती है, वह पूरी तरह बौखला जाती है. नॉयना को डर सताने लगता है कि कहीं तुलसी फिर से मिहिर की जिंदगी में न लौट आए.
तुलसी को खरी-खोटी सुनाती है वृंदा
घबराहट में नॉयना मिहिर पर दबाव बनाते हुए शादी की बात छेड़ देती है. मिहिर खुद पहले से ही उलझन में है और नॉयना की यह जिद उसे और परेशान कर देती है. इधर तुलसी की राह में एक और बड़ा मोड़ आता है, जब रास्ते में उसकी मुलाकात वृंदा से होती है. पहले तो वृंदा तुलसी को देखकर चौंक जाती है, फिर उसकी भावनाएं उबल पड़ती हैं. वह तुलसी को घर छोड़कर जाने के लिए खूब सुनाती है. वृंदा तुलसी को याद दिलाती है कि उसका भी एक घर है और उसे यूं अकेले भटकने की जरूरत नहीं है. वह तुलसी से वापस घर लौटने की बात कहती है, लेकिन तुलसी अब पहले जैसी नहीं रही.
मिहिर और तुलसी के बीच हुई बात
सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब छह साल बाद तुलसी को सामने देखकर मिहिर का दिमाग सुन्न हो जाता है. मिहिर भावुक होकर उससे हालचाल पूछता है और बिना सोचे-समझे तुलसी को घर वापस चलने के लिए कह देता है. लेकिन इस बार तुलसी चुप रहने वाली नहीं है. वह मिहिर को याद दिलाती है कि छह साल पहले उसने किस तरह उसे धोखा दिया था. तुलसी मिहिर के साथ घर जाने से इनकार कर देती है और कहती है कि उसे अब नॉयना के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ानी चाहिए. तुलसी की यह बातें मिहिर के लिए किसी सदमे से कम नहीं होतीं.
ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सालों बाद मिहिर को देख तुलसी का हुआ बुरा हाल, नॉयना की जिंदगी में आने वाला है भूचाल
