Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की एक डील ने बदल दिया मिहिर और ऋतिक का भविष्य, नोइना हुई हैरान
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी 10 लाख साड़ियों का बड़ा ऑर्डर मिलता है. फैक्ट्री की कमी के चलते वह विरानी फैक्ट्री से जुड़ती है. ऋतिक की टूटी हिम्मत को सहारा मिलता है और मिहिर की फैक्ट्री नीलामी से बच जाती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत तुलसी की बड़ी जीत से होती है. उसे पूरे 10 लाख पावर हैंडलूम साड़ियों का ऑर्डर मिलता है. यह खबर सुनते ही मिहिर खुशी से झूम उठता है और तुरंत नोइना को फोन करता है. मिहिर को लगता है कि तुलसी के लिए यह ऑर्डर संभालना आसान नहीं होगा, लेकिन जब नोइना बताती है कि तुलसी ने ऑर्डर समय पर पूरा भी कर दिया है, तो मिहिर हैरान रह जाता है. वह भगवान का शुक्रिया अदा करता है.
मिहिर की फैक्ट्री नीलामी की कगार पर
सुप्रिया खुशी में मालती को फोन कर तुलसी की कामयाबी बताती है. वृंदा और अंगद भी तुलसी को बधाई देते हैं. तुलसी, अजय को फोन कर बताती है कि इतने बड़े ऑर्डर के लिए उन्हें बड़ी फैक्ट्री चाहिए. अजय, मिहिर की फैक्ट्री का सुझाव देता है. तुलसी पहले मना करती है क्योंकि वह किसी का एहसान नहीं लेना चाहती, लेकिन अजय समझाता है कि इससे उल्टा फैक्ट्री को ही काम मिलेगा. दूसरी तरफ अंगद, ऋतिक की हालत को लेकर परेशान है क्योंकि वह डिप्रेशन में है. इसी बीच मिहिर को पता चलता है कि उनकी फैक्ट्री नीलामी की कगार पर है. मिहिर खुद से सवाल करता है कि आखिर बिजनेस में गलती कहां हुई. वह भरोसा जताते हुए साथ काम करने के लिए तैयार हो जाती है.
अजय और मिहिर की डील
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि अजय, मिहिर से मिलकर फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की बात करता है. मिहिर को याद आता है कि कैसे उसने रणविजय के गलत इरादों से टेंपो को बचाया था. अजय समझ जाता है कि मिहिर ने सब तुलसी के लिए कियाय आखिरकार मिहिर इस डील को मंजूरी दे देता है. अंगद, तुलसी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी कह देती है कि वह ऋतिक को टूटते हुए नहीं देख सकती. तुलसी को यह फैसला विरानी फैक्ट्री की नीलामी को रोक देता है और ऋतिक को नयी उम्मीद देता है.
