क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: रियो-वैष्णवी की हुई सगाई, इस शख्स को जोरदार थप्पड़ मारती है नंदिनी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में रियो और वैष्णवी की सगाई हो जाती है. इससे पार्थ का दिल टूट जाता है. इधर दामिनी को नंदिनी थप्पड़ मारती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में विरानी हाउस में टेंशन हो जाती है. जब पार्थ साफ शब्दों में कह देता है कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुलसी रियो और वैष्णवी की शादी के बारे में क्या सोचती हैं. अपनी बात कहने के बाद वह गुस्से में वहां से चला जाता है.

Nandini accuses Tulsi: नंदिनी, तुलसी पर लगाता है ये आरोप

इसके बाद नंदिनी तुलसी से बात करने पहुंचती है. वह तुलसी को समझाने की कोशिश करती है कि पार्थ इस समय दर्द से गुजर रहा है और परिवार को उसे संभालना चाहिए, लेकिन तुलसी का मानना है कि वैष्णवी को अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेने का पूरा अधिकार है. तुलसी की यह बात नंदिनी को पसंद नहीं आती और वह आरोप लगाती है कि तुलसी हमेशा दूसरों की फीलिंग्स का ख्याल रखती है, लेकिन पार्थ उसे नजरअंदाज कर देता है.

Nandini Slaps Damini: दामिनी को थप्पड़ मार देती है नंदिनी

तुलसी और नंदिनी में बहस तीखी हो जाती है. इधर दामिनी उसको टोकती है और पुरानी बातें याद दिलाती है. वह कहती है कि विरानी परिवार में रिश्तों का बदलना कोई नई बात नहीं है. यह सुनकर नंदिनी का गुस्सा फूट पड़ता है और वह सबके सामने दामिनी को थप्पड़ मार देती है. नंदिनी की इस हरकत से पूरा परिवार शॉक्ड हो जाता है. तुलसी उसे डांटती है.

यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला

घर छोड़कर जाने लगती है दामिनी

उधर पार्थ अपने टूटे हुए मन को संभालने की कोशिश करता है. गुस्से और बेबसी में वह खुद को चोट पहुंचा बैठता है और सोचता है कि आखिर उसकी जिंदगी में सब कुछ गलत क्यों हो रहा है. इसी बीच दामिनी और गोमजी घर छोड़ने का फैसला करते हुए अपना सामान बांधने लगते हैं. उन्हें लगता है कि अब इस घर में रहना बेकार है. कुछ देर बाद नंदिनी भी वहां पहुंचती है और अपनी गलती स्वीकार करते हुए दामिनी से माफी मांगती है. दामिनी उसकी बात सुनती है और फिर अचानक उठकर नंदिनी को थप्पड़ मार देती है. इसके बाद वह कहती है कि अब हिसाब बराबर हो गया.

Rio And Vaishnavi Engaged: रियो और वैष्णवी की हुई सगाई

दूसरी तरफ नियति रियो की शादी की तैयारियों को लेकर एक्साइटेड है, लेकिन रियो कहता है कि घर के हालात अभी सही नहीं है, ऐसे में सिंपल वेडिंग ही ठीक है. अगले दिन रियो और वैष्णवी की सगाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इवेंट में पार्थ खुद को अकेला महसूस करता है. सगाई पूरी होने के बाद अपने कमरे में जाकर वह अंगूठी निकालता है, जो कभी वैष्णवी ने उसे दी थी.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >