Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: जेल से लौटते ही रणविजय ने दिखाया असली चेहरा, मिहिर के सामने ही परी पर उठाया हाथ

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आने वाले एपिसोड्स में बड़ा तूफान आने वाला है. रणविजय की जेल से वापसी के बाद परी हिम्मत दिखाती है और तलाक की बात करती है. लेकिन हालात तब बिगड़ जाते हैं जब रणविजय मिहिर के सामने ही अपनी असली सच्चाई दिखा देता है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर बड़े ड्रामे की ओर बढ़ रहा है. लीप के बाद से ही कहानी में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं और अब आने वाले एपिसोड्स में हालात और भी ज्यादा बिगड़ने वाले हैं. अब तक आपने देखा कि कभी किसी के आगे न झुकने वाली परी आज अपने ही पति रणविजय के सामने बेबस नजर आ रही है. रणविजय ने उसे पूरी तरह कंट्रोल में कर रखा है. दर्द में डूबी परी आखिरकार तुलसी के सामने टूट जाती है और अपने दिल का सारा बोझ उसके सामने रख देती है.

तुलसी भी उसे भरोसा दिलाती है कि वह बाकी लोगों की तरह उसे ताने नहीं देगी, बल्कि उसका साथ देगी. इसी बीच कहानी में ऋतिक और मुन्नी की मुलाकात फिर से होती है. दोनों पुराने पलों को याद करते हैं और मुन्नी, ऋतिक को सहारा देती नजर आती है. लेकिन असली भूचाल अभी आना बाकी है.

रणविजय से तलाक की बात करेगी परी

आने वाले एपिसोड में नॉयना एक बार फिर मिहिर को अपने करीब लाने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार उसका प्लान फेल हो जाएगा. मिहिर बिना किसी बहस के सीधे तुलसी के पास पहुंच जाएगा, जिससे नॉयना का गुस्सा और बढ़ जाएगा. कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब रणविजय जेल से बाहर निकल आएगा. बाहर आते ही वह सीधे शांति निकेतन पहुंच जाएगा. रणविजय को सामने देखकर परी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. तुलसी का साथ मिलने के बाद परी में भी हिम्मत आएगी. वह रणविजय के सामने परी तलाक की बात कहेगी कि अब वह और जुल्म सहने को तैयार नहीं है.

मिहिर के सामने परी पर हाथ उठाएगा रणविजय

परी की बातें सुनकर रणविजय बुरी तरह भड़क जाएगा. वह साफ कहेगा कि वह किसी भी हालत में परी को छोड़ने वाला नहीं है. उसके लिए परी सिर्फ एक जरिया है, जिससे वह फायदा उठाता रहा है. गुस्से में आकर रणविजय अपना आपा खो देगा. हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि रणविजय मिहिर के सामने ही परी पर हाथ उठा देगा. यह देखकर मिहिर का खून खौल उठेगा. अब मिहिर किसी भी कीमत पर परी को रणविजय से अलग करेगा. रणविजय की इस हरकत के बाद तुलसी और मिहिर दोनों एकजुट हो जाएंगे. मिहिर फैसला करेगा कि इस बार वह रणविजय को छोड़ने वाला नहीं है और परी के तलाक की पूरी तैयारी करेगा.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के तेवर देख बौखलाई उसकी सौतन, बापजी के सामने खुल गई नॉयना की पोल, परी-रणविजय का होगा तलाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >