Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी अपने ससुराल में करेगी हंगामा, चलेगी ऐसी चाल की टूटेगा प्रिया का रिश्ता, फिर भी बेचारी बनेगी तुलसी की बेटी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि अजय, परी को अपनी मां को लेकर बुरा-भला कहने से रोकता है. हालांकि परी नहीं रुकती है और उसे ताना मारती है. परी उसे ऐसा करने की चुनौती देती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 14 September Written Update: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि परी, विक्रम के मैसेज को तुलसी के फोन में देख लेती है. परी वह मैसेज अपने फोन में भेज लेती है और तुलसी के फोन से डिलीट कर देती है. इसके बाद परी वह फोन अपनी मां को दे देती है. अगले दिन प्रिया के होने वाले ससुराल वाले अजय के घर रिश्ते को लेकर बात करने आते हैं. इस दौरान परी, अक्षय को अकेले पाकर उसे अपनी बातों में लाने की कोशिश करती है. वह उसे बताती है कि उसके ससुराल वाले उसे मानसिक यातना देते हैं.

अजय तोड़ देगा रिश्ता

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि अक्षय, परी की बातों में आ जाता है और प्रिया संग अपना रिश्ता तोड़ देता है. स्थिति को संभालने के लिए बेताब प्रिया फूट-फूट कर रोने लगती है और उनसे बात करने की विनती करती है. हालांकि अक्षय के पिता कहते हैं कि वह लोग अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. इंदिरा उनसे रिश्ता तोड़ने के पीछे वजह पूछती है. इसपर अक्षय की मां कहती है कि उसे इस बारे में परी से पूछना चाहिए. उनके जाने के बाद अजय, परी से इस बारे में बात करता है. परी कहती है कि अक्षय झूठ बोल रहा है. परी अपनी सास इंदिरा की बेइज्जती करती है और बहुत बुरा-भला कहती है.

तुलसी के पास रोते हुए जाएगी परी

अजय, परी को अपनी मां को लेकर बुरा-भला कहने से रोकता है. हालांकि परी नहीं रुकती है और उसे ताना मारती है. परी उसे ऐसा करने की चुनौती देती है और दावा करती है कि जब वह अपने पिता को बताएगी तो वह इसे उसके खिलाफ सबूत के तौर पर इस्तेमाल करेगी. परी अजय को भड़काती है, यह कहते हुए कि वह निराश होगा क्योंकि उसकी पत्नी सुंदर है, लेकिन वह उसे छू नहीं सकता. अजय ये सुनकर उसपर हाथ उठाने वाला होता है. दूसरे सीन में विरानी हाउस में परी रोते हुए आती है. वह अपने गाल पर पड़े निशान को अपनी मां तुलसी को दिखाती है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिल

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office: द बंगाल फाइल्स हुई फ्लॉप, इस नयी फिल्म के सामने टेके घुटने, कलेक्शन चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >