Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू 2 के नए एपिसोड की शुरुआत शांति निकेतन में बढ़ते तनाव से होती है, जहां नंदिनी, तुलसी के फैसले पर सवाल उठाती है. वह साफ कहती है कि रियो और नियति को घर में रहने देने का फैसला उसे पसंद नहीं आया. रियो की मौजूदगी से वह पहले ही परेशान है और अब उसे लगने लगा है कि सालों में तुलसी पूरी तरह बदल चुकी है. नंदिनी का मानना है कि तुलसी पुराने समय की गलतियों को सुधारने की कोशिश कर रही है और शायद इसी वजह से वह इतने बड़े फैसले ले रही है.
नंदिनी और तुलसी में इन 2 शख्स की वजह से होगी बहस
नंदिनी और तुलसी के बीच बहस शुरू हो जाती है. नंदिनी कहती है कि उसे पहली बार बाहरवाला टाइप फील हो रहा है. हालांकि तुलसी उसकी बात को ठुकरा देती है और कहती है कि उसने हमेशा अपने परिवार के हर सदस्य को बराबर माना है. तुलसी यह भी याद दिलाती है कि उसने अपनी बहुओं को बेटियों से कम नहीं समझा, लेकिन नंदिनी अपनी जिद पर अड़ी रहती है और साफ कह देती है कि वह किसी भी हालत में रियो और नियति को शांति निकेतन में नहीं देखना चाहती.
नंदिनी ने तुलसी को घर छोड़ने की दी धमकी
माहौल और खराब हो जाता है, जब तुलसी पूछती है कि क्या नंदिनी उससे सहानुभूति की उम्मीद कर रही है. इस पर नंदिनी भड़क जाती है और साफ शब्दों में कहती है कि या तो नियति और रियो शांति निकेतन में रहेंगे या फिर वो. करण चुपचाप सब देखता रहता है और दोनों पक्षों के बीच फंसा नजर आता है. तुलसी टूट जाती है, लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटती.
रियो को पिता की तसवीर मिलती है
दूसरी तरफ रियो को घर में सफाई के दौरान अंश की पुरानी तस्वीर मिलती है. तस्वीर छिपाकर रखी गई थी, जिसे देखकर उसके मन में कई सवाल उठने लगते हैं. उसे करण की कही बातें याद आने लगती हैं और अब उसे शक होने लगता है कि अंश से जुड़ा कोई बड़ा सच परिवार अभी तक छिपा रहा है.
यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई
