Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की लॉन्च डेट पर ‘मिहीर विरानी’ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लास्ट डिटेल तक तैयार…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की लॉन्च डेट टल गई है. अब 3 जुलाई 2025 को प्रीमियर नहीं होगा. इसकी वजह खुद शो में मिहीर विरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय ने बताया है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक ऐसा टीवी शो है जिसे हर घर की पहचान माना जाता था. स्मृति ईरानी की तुलसी और अमर उपाध्याय के मिहिर के किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. ऐसे में जब 17 साल बाद इसके दूसरे सीजन की घोषणा हुई तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पहले कहा गया था कि यह शो 3 जुलाई 2025 को ऑन एयर होगा, लेकिन अब एक बड़ा बदलाव सामने आया है.

अब 3 जुलाई को नहीं आएगा शो?

एकता कपूर की ओर से प्रोड्यूस किए जा रहे इस शो की रिलीज डेट अब टाल दी गई है. इस ओजी शो के 25 साल पूरे होने के मौके पर इसे लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.

क्या बोले मिहिर उर्फ अमर उपाध्याय?

अमर उपाध्याय ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए इस बदलाव की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि “सेट पर कलर कॉम्बिनेशन वैसा नहीं था जैसा एकता चाहती थीं. वो परफेक्शनिस्ट हैं, और वो कोई भी चीज अधूरी नहीं छोड़तीं. सेट को फिर से तैयार किया जा रहा है.”

क्यों इतना खास है ये शो?

यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि इंडियन टीवी का एक इमोशनल अटैचमेंट है. एकता कपूर इसे नए रंग, अपडेटेड कहानी और परफेक्ट सेट के साथ लॉन्च करना चाहती हैं. इसीलिए कोई समझौता नहीं किया जा रहा.

नई लॉन्च डेट कब होगी?

फिलहाल मेकर्स ने नई लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अमर उपाध्याय ने यह कंफर्म किया है कि मुहूर्त शूटिंग शो की 25वीं एनिवर्सरी पर ही होगी. दर्शकों को अब एक और शानदार अनुभव के लिए तैयार रहना चाहिए.

यह भी पढ़े: Shefali Jariwala Kaanta Laga Fees: ‘कांटा लगा’ से रातों-रात पॉपुलर हुईं शेफाली ने पहली ब्रेक पर वसूले थे कितने? ऐसे रखा ग्लैमर वर्ल्ड में कदम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >