Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत एक इमोशनल मोमेंट से होती है, जहां तुलसी अपने पुराने फैसलों और हालात को लेकर सोच में डूबी नजर आती है. वह नंदिनी की कही बातों को याद करती है और पहली बार मानती है कि वह पूरी तरह गलत नहीं थी. इसी दौरान तुलसी एक बड़ा सच स्वीकार करती है कि करण पिछले कई सालों से चुपचाप परिवार को फाइनेंशियल सपोर्ट करता आ रहा था.
तुलसी, करण को लेकर करती है सनसनीखेज खुलासा
तुलसी बताती है कि उसने कभी करण से मदद नहीं मांगी थी, लेकिन जब भी परिवार को जरूरत पड़ी, करण हमेशा बिना कुछ कहे आगे आया. इस खुलासे से परिवार वाले शॉक्ड हो जाते हैं. करण और नंदिनी साफ करते हैं कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था.
नंदिनी, पार्थ का करती है सपोर्ट
नंदिनी परिवार को याद दिलाती है कि उसने और करण ने सालों तक परिवार के लिए कई त्याग किए हैं. इसी दौरान वह यह भी सवाल उठाती है कि क्या पार्थ को पावर ऑफ अटॉर्नी न देना सही फैसला था. उसकी यह बात करण को पसंद नहीं आई और उसने बीच में टोकते हुए कहा कि प्रोपर्टी की बात बीच में नहीं आनी चाहिए.
करण ने इस वजह से छोड़ दिया विरानी हाउस
हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब दामिनी, तुलसी से अकेले में बात करती हैं और कहती है कि करण उनका असली बेटा नहीं है और शायद इसी वजह से कई फैसलों पर असर पड़ा है. नंदिनी यह सुन लेती है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. वह कहती है कि इस ड्रामे की वजह से करण घर छोड़कर जा चुका है. यह सुनकर पूरा परिवार शॉक्ड रह जाता है. गुस्से और दुख में नंदिनी कहती है कि शायद करण को भारत वापस आना ही नहीं चाहिए था. एपिसोड के लास्ट में गोमजी, दामिनी और उनका परिवार घर छोड़कर चला जाता है.
यह भी पढ़ें- घरेलू हिंसा विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बोलीं- लोगों का काम है कहना
