Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रियांश की एंट्री से बदली कहानी, सामने आया अंश से जुड़ा राज

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी और करण के बीच टकराव के बाद रियांश की एंट्री से कहानी बदल गई. जल्द खुलासा होगा कि रियांश, अंश का बेटा है, जिससे परिवार में नया ड्रामा देखने को मिलेगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर अपने जबरदस्त ट्विस्ट की वजह से चर्चा में है. 27 अप्रैल के एपिसोड में सबसे बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. तुलसी को जब यह एहसास होता है कि उसका बेटा करण अपनी पत्नी नंदिनी के साथ बेवफाई कर रहा है, तो वह खुद को रोक नहीं पाती. गुस्से में तुलसी करण का सामना करती है और उसे कई बार थप्पड़ मार देती है. नंदिनी को शक है कि करण का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है और उस रिश्ते से एक बेटा भी है. इस शक ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है. तुलसी, जो हमेशा अपने परिवार को जोड़कर रखने की कोशिश करती रही है, इस बार टूटती नजर आती है.

रियांश की एंट्री

इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है, जब आकाशदीप के किरदार रियांश की एंट्री होती है. वह रियांश उर्फ रियो के किरदार में सामने आते हैं. जैसे ही तुलसी करण को थप्पड़ मार रही होती है, रियांश आकर उसे रोक देता है और पूछता है कि वह उसके पिता को क्यों मार रही हैं. रियांश को देखते ही तुलसी हैरान रह जाती है, क्योंकि उसका चेहरा उसके दिवंगत बेटे अंश गुज्राल से मिलता-जुलता है. उसे वह समय याद आता है जब उसने अंश को खो दिया था.

रियांश की असली पहचान से उठेगा पर्दा

एपिसोड के अंत में सबसे बड़ा सस्पेंस यही बना रहता है कि आखिर रियांश कौन है. करण इस बारे में कुछ भी साफ नहीं बताता. हालांकि आने वाले एपिसोड के प्रोमो में यह बड़ा खुलासा होता है कि रियांश, अंश गुज्राल का बेटा है. यह सच सुनकर तुलसी पूरी तरह से हैरान रह जाती है और उसे इस बात पर यकीन नहीं होता.

कहां देखें शो

इस शो में तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी और मिहिर के रोल में अमर उपाध्याय नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अमन गांधी, तनीषा मेहता और रोहित सुचांती भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह शो हर दिन स्टार प्लस पर रात 10:30 बजे आता है और इसे जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज की एक्स मंगेतर श्रुति की वापसी, सुकीर्ति कांडपाल नहीं, ये एक्ट्रेस अब आएगी नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >