कुशाल टंडन ने Shivangi Joshi को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं प्यार में हूं, लेकिन शादी…

Shivangi Joshi: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की डेटिंग की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है, लेकिन अब उन्होंने अपनी शादी पर बात की है.

Shivangi Joshi: टीवी एक्टर कुशाल टंडन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक हजारों में मेरी बहना है में विराट सिंह वढेरा और बेहद में अर्जुन शर्मा का रोल निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने नच बलिए, बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो कई बार उनका नाम शिवांगी जोशी संग जुड़ा है. हालांकि स्टार्स ने अक्सर एक दूसरे को अपना दोस्त बताया. अब कुशांल टंडन ने डेटिंग और शादी को लेकर बात की.

कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी संग शादी करने पर तोड़ी चुप्पी

कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, ”मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं प्यार में जरूर हूं. हम इसे बहुत धीमी गति से ले रहे हैं. मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें और वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता की ओर से मेरे लिए उपयुक्त लड़की की तलाश अब बंद हो गई है.

कुशाल टंडन ने बरसात-मौसम प्यार का को लेकर की बात

कुशाल टंडन को आखिरी शो ‘बरसात-मौसम प्यार का’ के बाद स्क्रीन पर नहीं देखा गया है. ये सीरियल फरवरी में खत्म हुआ था. इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”शो बरसातें खत्म होने के बाद, मैं खुद को बहुत समय दे रहा था. अपनी जिम वर्कआउट और फिटनेस पर काम कर रहा था. मेरे पास वेब शो और टीवी दोनों के ऑफर हैं.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में पर नानी बनने पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा आशीर्वाद…

Also Read- Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >