Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण को आया होश, शर्लिन के सामने प्रीता ने खोला ये राज

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में एक के बाद एक कई मोड़ आ रहे है. करण और प्रीता के बीच दरार लाने में माहिरा फेल हो जाती है और पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है. पुलिस वालों के सामने माहिरा दावा करती है कि प्रीता करण की पत्नी नहीं है, जिसके बाद प्रीता सारी बात पुलिस वालों को बताती है. करण ये सारी बात से अनजान है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में एक के बाद एक कई मोड़ आ रहे है. करण और प्रीता के बीच दरार लाने में माहिरा फेल हो जाती है और पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है. पुलिस वालों के सामने माहिरा दावा करती है कि प्रीता करण की पत्नी नहीं है, जिसके बाद प्रीता सारी बात पुलिस वालों को बताती है. करण ये सारी बात से अनजान है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया कि सृष्टि शर्लिन से कहती है कि तुमने बहुत बड़ी बेवकूफी कर दी थी प्रीता के पास टैबलेट छोड़ के. इससे उन्होंने पुलिस को वीडियो कॉल करके उनसे हेल्प मांगी थी. ये सुनकर शर्लिन हैरान रह जाती है. वो पृथ्वी को फोनकर सब कुछ बताती है. पृथ्वी कहता है कि उसने पहले ही कहा था कि प्रीता को हल्के में मत लेना.

अगले दिन करीना बुआ वहां आती है औऱ शर्लिन से कहती है कि अगर माहिरा ने मेरा नाम ले लिया तो बहुत बड़ी दिक्कत आ जाएगी. इधर रमोना पुलिस स्टेशन आकर माहिरा की बेल करवाती है. इधर करण को जब होश आता है तो वो सृष्टि औऱ समीर को अपने पास देखकर चौंक जाता है. प्रीता करण से उसकी तबीयत के बारे में पूछती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : काव्या का घर भी छोड़ देगा वनराज! अनुपमा की मां ने बा- बाबूजी के सामने कह दी ये बात

करण प्रीता से पूछता है कि कल रात क्या हुआ था, जिसके बाद वो कहती है अभी यहां से हमलोग जा रहे है और सारी बातें वो उसे रास्ते बता देगी. आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. क्या माहिरा के बारे में करण को पता चल जाएगा. शर्लिन अब कोई नया प्लान बनाएंगी, ये सब आगे के एपिसोड में बता चलेगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता पुलिस को बताती है कि माहिरा ने करण को नशे की गोलियों खिलाई थी. पुलिस माहिरा की सारी सच्चाई बताती है, जिसके बाद उसे लॉकअप में बंद कर दिया जाता है. शर्लिन जागती है तो उसे पता चलता है कि प्रीता, समीर औऱ सृष्टि भाग गए है. साथ ही ये भी पता चलता है कि माहिरा को पुलिस पकड़कर ले गई.

Posted By : Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >