Kundali Bhagya Spoiler Alert: लूथरा हाउस से धक्के मारकर प्रीता को निकाला गया बाहर

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. आने वाला आनेवाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि करण की शादी प्रीता से होने के बाद माहिरा लूथरा हाउस में खूब हंगामा करती है. वो करण को प्रीता से शादी तोड़ने के लिए कहती है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. आने वाला आनेवाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. पिछले एपिसोड में हमने देखा कि करण की शादी प्रीता से होने के बाद माहिरा लूथरा हाउस में खूब हंगामा करती है. वो करण को प्रीता से शादी तोड़ने के लिए कहती है.

माहिरा पंडित से शादी को अवैध घोषित करने के लिए भी कहेगी, लेकिन पंडित यह कहेंगे कि अब कोई भी शादी को नहीं तोड़ सकता. आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि प्रीता के करण से शादी करने पर उससे लूथरा हाउस के सार लोग नाराज है. इधर माहिरा और शर्लिन ने प्रीता को घर से बाहर निकालने के लिए मास्टर प्लान बना लिया है.

इस सबसे बेखबर प्रीता महेश के कमरे में है और वो महेश को माहिरा और शर्लिन की सच्चाई उन्हें बता रही है. करीना बुआ प्रीता को महेश के कमरे में देखकर आग बबूला हो जाएंगी और उसे वहां से पकड़कर बाहर लेती आएंगी. इधर शर्लिन घरवालों से कहेगी कि प्रीता के कारण माहिरा ने अपनी जान लेनी की कोशिश की है. वहीं, करीना बुआ ये सब सुनकर प्रीता को घर छोड़ कर जाने के लिए कहेंगी.

Also Read: असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’, इन तसवीरों की वजह से रह चुकी है चर्चा में, PHOTOS

प्रीता को लगता है कि राखी आंटी उसे जाने से रोक लेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता. जब राखी आंटी प्रीता को घर से जाने के लिए कहेंगी तो उसके पैरों के तले से जमीन खिसक जाएंगी. रमोना बुआ और करीना बुआ प्रीता को धक्के देकर घर से बाहर निकाल देंगी. वहीं, करण ये सब देख नहीं पाएंगा और सीधा अपने कमेर में चला जाएंगा.

इधर ऋषभ राखी जी को समझाने की कोशिश करेगा लेकिन वो ऋषभ की एक नहीं सुनेगी. राखी कहती है प्रीता अच्छी लड़की है लेकिन आज उसने बहुत गलत किया है. अब उसकी इस घर में कोई जरूरत नहीं है. एक बार फिर से प्रीता को जाना पड़ेगा लूथरा हाउस से बाहर. अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रीता कैसे करेंगी लूथरा हाउस में दोबारा इंट्री. कैसे वो बचाएंगी मेहश की जान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >