Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण को फंसाने के लिए माहिरा ने चली ये चाल, प्रीता की जिंदगी में आनेवाला है नया तूफान

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में इन दिनों करण औऱ प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म हो रही है. जहां दर्शकों को दोनों का रोमांस देखने को मिल रहा है. लेकिन करण औऱ प्रीता की खुशियों को आग लगाने के लिए एक बार फिर से माहिरा की लूथरा हाउस में इंट्री होती है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में इन दिनों करण औऱ प्रीता की मुंह दिखाई की रस्म हो रही है. जहां दर्शकों को दोनों का रोमांस देखने को मिल रहा है. लेकिन करण औऱ प्रीता की खुशियों को आग लगाने के लिए एक बार फिर से माहिरा की लूथरा हाउस में इंट्री होती है.

माहिरा हर बार करण औऱ प्रीता की जिंदगी में कोई ना कोई तूफान लेकर आती है. इस बार माहिरा अपने हाथ का नस काटकर लूथरा हाउस आती है और उसे ऐसे देखकर सब परेशान हो जाते है. करण और उसके परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर जाते है, जहां डॉक्टर कहते है कि उसकी हालत नाजुक है.

इधर पवन सृष्टि से मिलने उसके घर जाता है, जहां वो सरला और जानकी की बात सुनता है कि सृष्टि घर पर है ही नहीं. सृष्टि प्रीता से मिलने अस्पताल जाती है जहां प्रीता उससे कहती है कि ये जरूर कोई नई चाल है माहिरा की. जिसके बाद सृष्टि, प्रीता और समीर डॉक्टर से मिलने की कोशिश करते है. प्रीता उन दोनों को डॉक्टर पर नजर रखने के लिए कहती है.

Also Read: तूफानी सीनियर हिना खान ने ऑरेंज कलर की ड्रेस में शेयर की बेहद खूबसूरत PHOTOS, फैंस बोले- आपकी तसवीर मेरी अगली…

प्रीता को लगता है कि माहिरा की हालत ठीक है और वो सिर्फ करण को फंसा रही है. करण प्रीता को शुक्रिया कहता है कि उसने उसे पुलिस से बचा लिया. जिसपर प्रीता उससे कहती है कि वो फिक्र ना करें और ये सब जल्दी ही ठीक हो जाएगा. पृथ्वी डॉक्टर बनकर आता है और सारे लूथरा परिवार को परेशान देखकर खुश हो जाता है. वो पुलिस को साइड लाकर कुछ बात करता है. वहीं, प्रीता सोचती है कि इस बार वो पक्का माहिरा का ये नाटक सबके सामने लेकर आएगी.

वहीं, शर्लिन पृथ्वी को पहचान जाती है औऱ उसे ऐसे देखकर घबरा भी जाती है. पृथ्वी पुलिस को कहता है कि माहिरा की हालत बहुत खराब है और ये सब करण की वजह से हुआ है. वो पुलिस को करण के खिलाफ कान भरता है. उधर करण का वकील सबको बताता है कि पुलिस उसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. ये सुनकर सारे घरवाले परेशान हो जाते है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >