असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं कुंडली भाग्य की 'प्रीता', इन तसवीरों की वजह से रह चुकी है चर्चा में, PHOTOS

Kundali Bhagya Preeta Aka Shraddha Arya : जी टीवी के फेमस सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. देश के कई घरों का हिस्सा बन चुके कुंडली भाग्य को काफी पसंद किया जाता है. सीरियल में डॉक्टर प्रीता का किरदार की काफी सराहना की जाती है. शो में संस्कारी बहू के रूप में दिखने वाली प्रीता असल जिंदगी में काफी बोल्ड है. अपनी हॉट तसवीरों के कारण वो सुर्खियों में रहती हैं.

Kundali Bhagya Preeta Aka Shraddha Arya : जी टीवी के फेमस सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. देश के कई घरों का हिस्सा बन चुके कुंडली भाग्य को काफी पसंद किया जाता है. सीरियल में डॉक्टर प्रीता का किरदार की काफी सराहना की जाती है. शो में संस्कारी बहू के रूप में दिखने वाली प्रीता असल जिंदगी में काफी बोल्ड है. अपनी हॉट तसवीरों के कारण वो सुर्खियों में रहती हैं.

श्रद्धा आर्या अपने ग्लैमरस अवतार और अपनी तस्वीरों की वजह से फैंस के दिल पर छाई रहती है. उनकी तसवीरें इंटरनेट पर आते ही मिनटों में वायरल हो जाती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उन्होंने ब्लैक स्व‍िमसूट पहने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी. तस्वीरों में श्रद्धा और उनकी फ्रेंड मानसी बगला मस्ती करती नजर आई. बता दें कि श्रद्धा ने एक वेलनेस सेंटर में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. बाथटब की ये तस्वीरें भी वेलनेस सेंटर से ही हैं.

https://www.instagram.com/p/CEBO3G0lrQy/

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/B9tVneGF6SU/

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/B9Lx3epll4z/

2018 में श्रद्धा पंजाबी फिल्म बंजारा में नजर आई थी. उन्होंने एक कॉमे़डी शो मजाक-मजाक में को भी होस्ट किया था. 2019 में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड आलम कक्कर के साथ नच बलिये 9 में भाग लिया था.

Also Read: क्या आप जानती हैं प्रियंका चोपड़ा के इस पिंक शर्ट की कीमत? इसे खरीदने के लिए खर्च करनी होगी मोटी रकम, PHOTO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >