पारस कलनावत ने Anupama छोड़ने पर कई महीनों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ईमानदारी से कहूं तो…

पारस कलनावत कुंडली भाग्य में राजवीर का किरदार निभाते है. हालांकि रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा से पारस को बाहर कर दिया गया था. अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है.

टीवी एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) इन दिनों सीरियल कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में नजर आ रहे हैं. पारस पहले स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में समर के किरदार में दिखते थे. हालांकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. समर के रोल ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई. इस बीच फैंस के साथ एक्टर ने सवाल- जवाब का सेशन रखा. इसमें पारस ने बताया आखिर उन्होंने अनुपमा शो क्यों छोड़ा.

पारस कलनावत ने क्यों छोड़ा अनुपमा

पारस कलनावत कुंडली भाग्य में राजवीर का किरदार निभाते है. हालांकि रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा से पारस को बाहर कर दिया गया था. उन्हें टर्मिनेशन नोटिस दिया गया था क्योंकि वह झलक दिखला जा 10 में भाग लेना चाहते थे. इस बीच इंस्टाग्राम पर एक्टर ने सवाल-जवाब का सेशन किया. इसमें एक फैन ने उनसे सवाल पूछा- उन्होंने अनुपमा को क्यों छोड़ा?

ईमानदारी से कहूं तो 80%…

पारस कलनावत ने फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, इतने शानदार शो के साथ मौका देने के लिए वह हमेशा निर्माताओं के आभारी रहेंगे. वह कहते हैं कि किसी स्थान पर पहुंचने के लिए व्यक्ति को उस स्थान को छोड़ना पड़ता है जिसमें वो है. वो कहते है, ईमानदारी से कहूं तो 80% कलाकार अवसर मिलने पर बाहर जाना चाहेंगे. रिस्क लेने की और सही के लिए लड़ने की ताकत हर किसी में नहीं होती.

Also Read: Anupama Spoiler: जैसे ही अनुपमा के पास आया अनुज, माया ने चली गंदी चाल, आखिर वनराज से क्या छिपा रही है काव्या

पारस कलनावत को सागर पारेख ने किया रिप्लेस

बता दें कि अनुपमा में पारस कलनावत की जगह एक्टर सागर पारेख ने लिया है. सागर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा था, अनुपमा एक लोकप्रिय शो है और समर का चरित्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वह शो में अनुपमा का आज्ञाकारी बेटा है और उसका सपोर्ट सिस्टम है. इन दिनों शो में समर की शादी का ट्रैक चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >