Kumkum Bhagya छोड़ते ही राची शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, गुम है किसी के प्यार में के हितेश भारद्वाज संग इस शो में करेंगी काम, डिटेल्स

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस राची शर्मा को एक नया प्रोजेक्ट मिला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस नये शो में वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम हितेश भारद्वाज के साथ काम करेंगी.

डेली सोप ‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक लीप आया और हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा का ट्रैक खत्म हो गया. हितेश ने शो छोड़ते वक्त अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया था. हितेश को लेकर चर्चा थी कि वह खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेंगे. वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा होंगे या नहीं, इसपर तो कोई जानकारी नहीं आई. हालांकि एक्टर के नये प्रोजेक्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. खबर है कि वह सोनी टीवी के शो में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस राची शर्मा के साथ नजर आएंगे.

हितेश भारद्वाज शो आमी डाकिनी में आएंगे नजर

हितेश भारद्वाज एसवीएफ प्रोडक्शन के हॉरर शो आमी डाकिनी में नजर आएंगे. शो सोनी टीवी पर आएगा. शो को फीमेल लीड मिल गई है और वह है कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस राची शर्मा. गॉसिप टीवी के अनुसार, इस सीरियल में राची, हितेश के अलावा एक्ट्रेस शीन दास हैं. कुमकुम भाग्य में लीप आने के बाद राची ने शो को अलविदा कहा था, जबकि गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हितेश भारद्वाज ने शो को छोड़ दिया था. अभी आमी डाकिनी को लेकर मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है. फैंस को फाइनल अनाउंसमेंट के लिए इंतजार करना होगा.

हितेश भारद्वाज ने इन शोज में किया है काम

हितेश भारद्वाज ने कई शोज में काम किया, लेकिन गुम है किसी के प्यार में सीरियल ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी. हितेश ने साल 2019 में ‘छोटी सरदारनी’ में काम किया था. उसके बाद उन्होंने शौर्य और अनोखी की कहानी और इस मोड़ से जाते हैं में एक्टिंग किया था. एक्टर ने उड़ारियां में एकम सिंह रंधावा की भूमिका निभाया था. एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >