Kumkum Bhagya के ऑफ एयर होने से पहले शो में इस शख्स की होगी दोबारा से एंट्री, प्रार्थना से है कनेक्शन

Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य का ट्रैक इन दिनों चर्चा में है. शो में प्रार्थना और रौनक की कहानी दिखाई जा रही है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो बंद होने वाला है. अब इसमें एक एंट्री होने वाली है, जिसे देखकर दर्शक खुश हो जाएंगे.

Kumkum Bhagya Off Air: जी टीवी पर शो कुमकुम भाग्य 11 सालों से चला आ रहा है. सीरियल में हाल ही में लीप आया है और इसके बाद ही प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा की इसमें एंट्री हुई है. लीप के बाद की कहानी ने दर्शकों को कुछ समय तक एंटरटेन किया, लेकिन अब कहानी दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रही. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सीरियल ऑफ एयर होने वाला है. शो की टीआरपी कम है और इसकी रेटिंग अच्छी नहीं है. ऑफ एयर की खबरों पर अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच सुनने में आ रहा कि राची शर्मा की इसमें वापसी हो रही है. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

कुमकुम भाग्य में होगी राची शर्मा की एंट्री

राची शर्मा शो कुमकुम भाग्य में काम कर चुकी है. उनकी वापसी जानकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, राची सिर्फ एक सीन में नजर आएगी और ये एक ड्रीम सीक्वेंस होगा. राची ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है. ये सीन होगा प्रार्थना एक सपना देखेगी, जिसमें वह अपनी मां पूर्वी को देखती है. प्रार्थना अपनी शादी को लेकर परेशान दिखेगी और पूर्वी सपने में उसे इमोशनल मैसेज देगी. ये सीन काफी जबरदस्त होगा.

जानें कुमकुम भाग्य में क्या दिखाया जा रहा

सीरियल कुमकुम भाग्य से राची शर्मा का किरदार लीप आने से पहले खत्म कर दिया गया था. राची शो में अपनी बेटी प्रार्थना की जान बचाती है और ऐसे में उसकी जान चली जाती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि स्मिता, प्रार्थना की शादी करवाना चाहती है और उसके लिए एस ऐसा रिश्ता लेकर आती है, जिसके खिलाफ किशन हो जाता है. किशन, स्मिता को इस रिश्ते के लिए मना कर देता है. स्मिता, प्रार्थना के कैरेक्टर पर सवाल उठाती है और उसकी बातें सुनकर किशन को हार्ट अटैक आ जाता है.

यह भी पढ़ेंKumkum Bhagya: क्या किशन की हो जाएगी मौत ? पायल से नहीं इससे शादी कर लेगा रौनक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >