Kumkum Bhagya: क्या किशन की हो जाएगी मौत ? पायल से नहीं इससे शादी कर लेगा रौनक

Kumkum Bhagya: सीरियल कुमकुम भाग्य में दिखाया जाएगा कि रौनक, प्रार्थना का हाल देखकर काफी परेशान होगा. दूसरी तरफ रौनक की मां स्मिता, रौनक को ऐसा कुछ कहती है, जिसे सुनकर वह हैरान हो जाता है.

Kumkum Bhagya: जी टीवी का पॉपुलर शो कुमकुम भाग्य में कुछ समय पहले ही लीप आया है. लीप के बाद प्रणाली राठौड़ और अक्षय बिंद्रा की शो में एंट्री हुई है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भरपूर ड्रामा दर्शकों का इंतजार कर रहा है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि किशन को हार्ट अटैक आता है. रेखा, प्रार्थना को उसके पिता से मिलने नहीं देती है. रेखा उसे किशन की बिगड़ती हालत की जिम्मेदार ठहराती है. प्रार्थना की आंखों में आंसू आ जाते हैं. वह भगवान के पास जाती है और उनसे विनती करती है. प्रार्थना भगवना से उसके पिता को ठीक करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ रौनक को पता प्रार्थना के अपमान का पता चलता है और वह काफी गुस्सा हो जाता है.

रौनक को शादी करने की सलाह देगी स्मिता

सीरियल कुमकुम भाग्य में दिखाया जाएगा कि रौनक अपनी परेशानी स्मिता को बताता है. रौनक कहता है कि वह प्रार्थना की बेइज्जती नहीं देख सकता. स्मिता इस मौके का फायदा उठाती है और उसे एक आइडिया बताती है. रौनक कहता है कि वह प्रार्थना के लिए कुछ भी कर सकता है. घर वाले रौनक को ऐसे प्रार्थना के लिए परेशान होते देख चौंक जाते हैं. स्मिता, रौनक को शादी करने के लिए कहती है और वह ये सुनकर काफी चौंक जाता है. कांति ये सुनकर कंफ्यूज हो जाती है और स्मिता की बात उसे समझ नहीं आती. स्मिता कहती है कि अगर रौनक ने शादी कर ली तो प्रार्थना का नाम कोई नहीं लेगा और वह बच जाएगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि पायल से रौनक शादी करता है या किस्मत रौनक को प्रार्थना के पास ले जाएगी.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

भगवान से अपने पिता की जान बचाने के लिए कहेगी प्रार्थना

अब तक आपने कुमकुम भाग्य में देखा कि प्रार्थना भगवान कृष्ण से उसके पिता को ठीक करने के लिए कहती है. प्रार्थना कहती है कि वह मंदिर का घंटी तब तक बजाती रहेगी जब तक उसके पिता की जान नहीं बच जाती है. रौनक, प्रार्थना के पास आता है और उसे रुकने के लिए कहता है. वह कहता है लगातार घंटी बजाने से वह अपने हाथ को घायल कर लेगी. तभी प्रार्थना की नजर दीये पर पड़ती है और वह बुझ जाता है. प्रार्थना रोने लगती है. रौनक उसे समझाता है कि दीया हवा की वजह से बुझ गया होगा और उसे ज्यादा नहीं सोचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >