Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

Krrish 4: कृष 4 के साथ ऋतिक रोशन निर्देशक के रूप में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है. डायरेक्टर राकेश रोशन ने इसे कंफर्म किया है.

Krrish 4: डायरेक्टर राकेश रोशन ने ऑफिशियल तौर पर कृष की कमान अपने बेटे और सुपरस्टार ऋतिक रोशन को सौंप दी है. अभिनेता, जो अब तक फ्रैंचाइजी में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, अब निर्देशक की भूमिका भी निभाएंगे और आदित्य चोपड़ा इस फिल्म का समर्थन करेंगे. एक इमोशनल पोस्ट में राकेश ने कृष 4 कंफर्म करते हुए गर्व व्यक्त किया कि ऋतिक निर्देशन में अपनी शुरुआत करेंगे.

‘कृष 4’ के साथ निर्देशन में कदम रखेंगे ऋतिक रोशन

राकेश रोशन ने लिखा, “डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक अभिनेता के रूप में लॉन्च किया था और आज फिर 25 साल बाद तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं मेरे और आदित्य चोपड़ा के साथ हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म #कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया जा रहा है. शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ इस नए अवतार में तुम्हें सफलता की शुभकामनाएं!”

कृष 4 के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

कृष 3, साल 2013 में रिलीज हुई थी और फैंस इसको लेकर एक्साइटेड हैं. एक फैन ने लिखा, “एचआर कृष 4 के लिए निर्देशक बन गए हैं… वाह, क्रेजी न्यूज़.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उत्साह रियलिस्टिक है. #कृष 4 के लिए #ऋतिक रोशन को निर्देशक की सीट पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता. यह महाकाव्य होने जा रहा है. #कृष 4.” एक अन्य यूजर ने भविष्यवाणी की है कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.”

राकेश रोशन ने कृष 4 के निर्देशन को लेकर कही थी ये बात

पिंकविला संग बातचीत में राकेश रोशन ने कहा था, “मैं कृष 4 के निर्देशन की कमान अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइज को शुरू से ही मेरे साथ जीया, सांस ली और इसे अच्छा बनाने के रूप मे सपने देखा. ऋतिक के पास कृष की जर्नी को दर्शकों के पास ले जाने के लिए एक स्पष्ट और महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण है.”

यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >