Kritika Malik Pregnant: अरमान मलिक की दूसरी पत्नी ने दोबारा प्रग्नेंट होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- भगवान जो भी…

Kritika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर खबरें आ रही थी कि वह फिर से पिता बनने वाले हैं. उनकी दूसरी पत्नी प्रेग्नेंट है. अब कृतिका ने खुद इस बात पर रिएक्ट किया है.

Kritika Malik Pregnant: यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद वह एक घरेलू नाम बन गए. यूट्यूबर की दो पत्नियां है, जिनका नाम कृतिका और पायल है. कपल यूट्यूब पर हर रोज अपने व्लॉग डालते हैं, जिसे दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं. इसमें वह अपने चारों बच्चों को भी दिखाते हैं. जिनका नाम चिरायू, तूबा, जैद, अयान है. अब खबरें आ रही थी कि कृतिका मलिक एक बार फिर मां बनने वाली है. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है.

क्या फिर से प्रेग्नेंट है कृतिका मलिक

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें थी कि कृतिका मलिक जैद के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही है. आइये दिन स्टार्स अपने व्लॉग में भी इसका जिक्र करते थे. लेकिन अब कृतिका ने इन रूमर्स पर विराम लगा दिया है. लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने कहा, “मैं अभी एक और बच्चा बिल्कुल नहीं चाहती. दूसरी प्रेग्नेंसी का कोई सवाल ही नहीं है. हमारे, परिवार में कोई लड़की नहीं थी, अगर तूबा का जन्म नहीं हुआ होता, तो एक बार सोच सकती थी, लेकिन अब हमारे 3 बेटे और एक बेटी है, तो फैमिली कंप्लीट हो गई है. मैं दोबारा बच्चा पैदा नहीं करना चाहती. बाकी, भगवान जो भी फैसला करेगा.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

लक्ष्य संग अरमान की शादी की उड़ी थी अफवाह

मलिक फैमिली किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. जहां हाल ही में खबर आई थी कि अरमान ने अपनी केयर टेकर लक्ष्य संग तीसरी शादी कर ली है. हालांकि बाद में पायल और कृतिका ने क्लियर किया कि वह हमारे बच्चों की मासी है और अरमान जी का बस ख्याल रखती है. उन्होंने आगे कहा, ”लक्ष्य हमारी फैमिली जैसी है. वह हमारा ख्याल रखती है. बच्चों को देखती है. हमलोग लक्ष्य के मम्मी से भी बात करते हैं. जहां तक रिश्ते की बात है, तो अगर यह सच होता तो क्या मैं इतनी आसानी से इसे मान लेती. यह खबर झूठी है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >