प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन…वरुण धवण ने किया कंफर्म, कहा- उनके दिल में सिर्फ…

झलक दिखला जा के फिनाले में वरुण धवन ने कहा कि उनकी को-स्टार कृति सेनन प्रभास को डेट कर रही हैं. बता दें कि दोनों स्टार्स आदिपुरुष में एक साथ काम कर रहे है. उनकी डेटिंग की खबरें कई दिनों से सुर्खियों में है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और वरुण धवण की फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. बीते दिनों दोनों स्टॉर्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए झलक दिखला जा के मंच पर पहुंचे थे. यहां सभी ने ढेर सारी मस्ती की. हालांकि शो के दौरान ही वरुण धवण ने कृति और प्रभास के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया.

वरुण धवण ने कृति को लेकर कही ये बात

दरअसल वरुण धवन और कृति सेनन बैठे थे. जिसके बाद शो में, जज और फिल्म निर्माता करण जौहर ने वरुण से बॉलीवुड की कुछ सिंगल हिरोइन का नाम लेने के लिए कहा. वरुण ने जो लिस्ट दी, उसमें से कृति का नाम गायब था. वीडियो में, करण वरुण से सवाल करते हैं कि कृति का नाम लिस्ट में क्यों नहीं था. वरुण जवाब देते हैं, ”कृति का नाम इसीलिये नहीं था, क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है. एक आदमी है, जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका पादुकोण के साथ.


क्या प्रभास को डेट कर रही है वरुण

वरुण की बात सुनकर कृति ने गुस्से में अपने हाथ खड़े कर दिए और आसपास के लोग हंस पड़े. हालांकि वरुण ने सीधे तौर पर प्रभास का नाम नहीं लिया, लेकिन अंदर ही अंदर कंफर्म कर दिया. बता दें कि प्रभास दीपिका के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है. फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं. प्रभास और कृति ओम राउत के महाकाव्य आदिपुरुष में एक साथ अभिनय कर रहे हैं, जो रामायण का रीमेक है, जिसमें सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं. हालांकि अभिनेता अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं.

Also Read: कृति सेनन से पैपराजी ने पूछा आपका पार्टनर नहीं है…पुष्पा स्टाइल में अदाकारा ने दिया जवाब, VIDEO
इन फिल्मों में दिखेंगी कृति सेनन

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति को हाल ही में भेड़िया में देखा गया था. हॉरर-कॉमेडी में वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं. आदिपुरुष के अलावा, कृति दो एक्शन फिल्मों शहजादा और गणपत में अभिनय करेंगी. उन्होंने हाल ही में रिया कपूर के साथ अपनी फिल्म की घोषणा की है. इसमें वह तब्बू और करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >