क्या अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं कोंकणा सेन शर्मा? एक्स हसबेंड ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने कई प्रतिष्ठित किरदार निभाए हैं, जिन्हें फैंस की ओर से सराहा गया है. अब खबर है कि एक्ट्रेस अमोल पाराशर को डेट कर रही हैं. रणवीर शौरी ने हिंट दिया है.

कोंकणा सेन शर्मा तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से उनके एक्स हसबेंड और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के अमोल पाराशर के साथ डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट किया है. आपको बता दें कि कोंकणा, रणवीर से अलग हो गई हैं और 2020 में उनका तलाक फाइनल हो गया. दरअसल कुछ समय पहले इंटरनेट पर अभिनेत्री के अमोल के साथ कथित अफेयर को लेकर अफवाहें फैल रही थी. जिसके बाद एक एक्स यूजर ने रणवीर से पूछा कि वह कितने खुश हैं कि कोंकणा ने आपको छोड़ दिया और अमोल जैसे व्यक्ति को डेट कर रही हैं, जिस पर रणवीर ने कहा, “मैं सहमत हूं”. हालांकि इन बातों पर न तो अभी तक न तो कोंकणा और न ही अमोल ने सीधे तौर पर कुछ बयान जारी किया है.


कोंकणा से 5 साल छोटे हैं अमोल
कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी शादी के 10 साल बाद रणवीर शौरी को तलाक दे दिया और इसे बॉलीवुड में सबसे शांतिवाला तलाक में से एक माना जाता है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरो के मुताबिक किलर सूप अभिनेत्री कोंकणा को अमोल पाराशर से प्यार हो गया है, जो अभिनेत्री से 5 साल छोटे हैं. कोंकणा और अमोल तब से सुर्खियों में हैं, जब से रणवीर शौरी ने अप्रत्‍यक्ष रूप से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया.

Also Read- Lahore 1947: प्रीति जिंटा ने शुरू की सनी देओल की फिल्म की शूटिंग, शेयर किए कई फोटोज, आप भी देखें

Konkana Sen Sharma


कोंकणा का वर्कफ्रंट
कोंकणा सेन हाल ही में वेब सीरीज ‘किलर सूप’ में दिखाई दी थी, जिसमें उनके सह-कलाकार मनोज बाजपेयी थे. अभिषेक चौबे की ओर से निर्देशित इस सीरीज में नासिर, सयाजी शिंदे और अनुला नावलेकर भी शामिल थे. इसके अतिरिक्त, कोंकणा ने नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के लिए एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया. वह आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और अन्य के साथ अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन डिनो’ का भी हिस्सा हैं.

इन फिल्मों का हिस्सा रही हैं कोंकणा
अपने पूरे करियर में, कोंकणा ने कई तरह के किरदार निभाए हैं. उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में ‘मिस्टर और मिसेज अय्यर’, ‘पेज 3’, ‘ओमकारा’, ‘लाइफ इन ए…मेट्रो’, ‘वेक अप सिड’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ और ‘तलवार’ शामिल है. एक्टिंग के अलावा वह निर्देशन में भी कदम रख चुकी हैं. उन्होंने फिल्म ‘ए डेथ इन द गुंज’ से निर्देशन की शुरुआत की.

Read Also- Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >