Koffee With Karan 9: विक्की-दिलजीत से लेकर रश्मिका-विजय तक, करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे; पढ़ें टेंटेटिव लिस्ट

1 / 8
Koffee With Karan 9: विक्की-दिलजीत से लेकर रश्मिका-विजय तक, करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे; पढ़ें टेंटेटिव लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

विजय, रश्मिका, अहान, अनित, काजोल और करीना, फोटो इंस्टाग्राम

करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 9' जल्द वापसी की तैयारी में है. सोशल मीडिया पर वायरल संभावित गेस्ट लिस्ट के अनुसार, दिलजीत-विक्की, रश्मिका-विजय और फराह खान-समय रैना जैसे कई बड़े सितारे इस बार काउच पर गपशप करते नजर आ सकते हैं.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

कॉफी विद करण, फोटो इंस्टाग्राम

कॉफी विद करण टेंटेटिव लिस्ट (Koffee With Karan Season 9 Tentative List)

करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' अपने नए सीजन के साथ गपशप, दिलचस्प खुलासों और रैपिड-फायर राउंड का रोमांच लेकर लौटने के लिए तैयार है. इस बार शो में बॉलीवुड के नए दौर के सितारों के साथ-साथ साउथ सिनेमा के दिग्गज चेहरों की जुगलबंदी देखने को मिल सकती है. खबरें हैं कि यह शो दिवाली के आस पास शुरू हो सकता है. रश्मिका विजय से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, वरुण धवन और कृति सेनन फराह खान और समय, आइये जानते हैं कौन कौन पी सकता है करण के साथ इस शो में कॉफी.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दिलजीत दोसांझ एंड विक्की कौशल, फोटो इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ एंड विक्की कौशल (Diljit and Vicky)

करण जौहर के'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) को लेकर खबरें हैं कि विकी कौशल और दिलजीत दोसांझ एक साथ काउच शेयर करते नजर आ सकते हैं. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में वायरल हो रही संभावित गेस्ट लिस्ट के अनुसार, दोनों स्टार्स को एक विशेष एपिसोड के लिए अप्रोच किया गया है. उनके पंजाबी अंदाज को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

काजोल, जया बच्चन और करीना कपूर

काजोल, जया बच्चन और करीना कपूर (Kajol, Kareena and Jaya Bachchan)

खबरें है कि करण जौहर अपनी आइकॉनिक फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' की प्रमुख अभिनेत्रियों- जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान, को एक साथ काउच पर ला सकते हैं. तीनों अभिनेत्रियों का बेबाक अंदाज और करण के साथ उनका लंबा जुड़ाव हमेशा से दर्शकों को पसंद रहा है और फैंस काफी एक्साइटेड है उन्हें इस लिस्ट में देख के.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अक्षय,आमिर, सैफ और फरहान अख्तर, फोटो इंस्टाग्राम

अक्षय,आमिर, सैफ और फरहान अख्तर

फरहान अख्तर कल्ट क्लासिक ‘दिल चाहता है’ की आइकोनिक जोड़ी आमिर खान, सैफ अली और अक्षय खन्ना, करन के साथ कॉफी पी सकते हैं. टेंटेटिव लिस्ट में उनका भी नाम हैं और शो में इस आइकॉनिक तिकड़ी का आना फैंस के लिए एक सरप्राइज जैसा ही होगा.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अहान पांडेय और अनीत पड्डा, फोटो इंस्टाग्राम

अहान पांडेय और अनीत पड्डा (Ahaan Panday and Aneet Padda)

'कॉफी विद करण' की वायरल गेस्ट लिस्ट में सैयारा जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा के भी आने की उम्मीद हैं. इस जोड़ी को दर्शको का भरपूर प्यार मिला हैं और अब फैंस उन्हें इस काउच में देखने के लिए बेशब्र हैं.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका, फोटो इंस्टाग्राम

विजय देवरकोंडा और रश्मिका (Vijay Devarakonda and Rashmika)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार करन के शो 'कॉफी विद करण' में एक साथ मेहमान बनकर दिख सकते हैं. दर्शक दोनों की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और अफवाहों में घिरे रिश्ते की वजह से उन्हें एक साथ करण जौहर के काउच पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं, हालांकि मेकर्स या दोनों कलाकारों की ओर से कभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

फराह खान और समय रैना, फोटो इंस्टाग्राम

फराह खान और समय रैना (Farah Khan and Samay Raina)

करण के कॉफी विद करण' में सबसे अनएक्सपेक्टेड जोड़ी स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और फिल्म प्रोडूसर फराह खान के भी आने की उम्मीद है. फराह के बेबाक अंदाज और समय के अनफिल्टर्ड ह्यूमर की इस अनोखी जोड़ी को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं, हालांकि इस खबर की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >