KWK 7: ऐसी थी कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन पर तोड़ी चुप्पी

पॉपुलर शो कॉफी विद करण 7 में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि, क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते से इनकार कर रही है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, वह न तो किसी बात से इनकार कर रही है और न ही स्वीकार कर रही है. उन्होंने कहा कि वो और सिड दोस्त से ज्यादा है.

Koffee With Karan season 7: कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan) के लेटेस्ट एपिसोड में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और शाहिद कपूर काउच पर नजर आए. कियारा ने शो में अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया. साथ ही रिलेशनशिप को लेकर भी बड़ी बात कह दी.

कियारा ने सिद्धार्थ को लेकर कही ये बात

करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण 7 में हर बार अलग-अलग सेलेब्स नजर आते है. इस बार कियारा आडवाणी ने शो में चार चांद लगाए. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि, मजे की बात यह है कि सिड और मैं एक-दूसरे को शेरशाह के लिए कास्ट किए जाने से बहुत पहले से जानते थे.

मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी…

करण जौहर ने कहा, हम और कियारा आडवाणी एक दोस्त के घर पर लस्ट स्टोरीज की शूटिंग रैप पार्टी में थे. सिड भी पार्टी में थे और यह पहली बार था जब आप और सिड मिले थे. इसपर कियारा ने कहा, कैजुअली मिले थे. इसपर शाहिद कपूर ने कहा, आपको इतनी अच्छी तरह याद है कि आप कैसे मिले थे. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी.

Also Read: Koffee With Karan 7: कियारा आडवाणी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द करेंगे शादी! एक्टर ने बताया फ्यूचर फ्लान
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ क्या है कियारा का रिश्ता?

कॉफी विद करण 7 में कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. करण ने कियारा से पूछा कि क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका रिश्ता कबीर सिंह में दर्शाए गए रिश्ते से बहुत अलग है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, बिल्कुल यह कबीर सिंह से अलग है. करण ने उससे पूछा कि, क्या वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते से इनकार कर रही है. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, वह न तो किसी बात से इनकार कर रही है और न ही स्वीकार कर रही हूं. एक्ट्रेस ने कहा कि, सिद्धार्थ और वह निश्चित रूप से क्लोज फ्रेंड से ज्यादा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >