Vikrant Rona का लेटेस्ट सॉन्ग ‘लोरी’ हुआ रिलीज, किच्चा सुदीप के इस गाने को सुन आयी बचपन की याद

विक्रांत रोणा फिल्म का गाना लोरी का सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी वर्जन जारी हो गया है. विक्रांत रोणा के हिंदी ट्रेलर को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब निर्माताओं ने ‘लोरी’ गाना फैंस के लिए जारी कर दिया है.

विक्रांत रोणा फिल्म का गाना लोरी का सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी वर्जन जारी हो गया है. विक्रांत रोणा के हिंदी ट्रेलर को सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद अब निर्माताओं ने ‘लोरी’ गाना फैंस के लिए जारी कर दिया है. विजय प्रकाश द्वारा गाया गया, और मूल रूप से अनूप भंडारी द्वारा कंपोज्ड और लिखा गया है. विक्रांत रोणा की शानदार प्लेलिस्ट का यह लेटेस्ट सॉंग एक भावपूर्ण गीत है. इसके लिरिक्स, आवाज और म्यूजिक ने कन्नड़ वर्जन में श्रोताओं की आत्मा को छू लिया है. इसके रिलीज होने की लंबी प्रत्याशा के बाद, हिंदी वर्जन आज लाइव हो गया है. गाने की थीम एक पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित है. विक्रांत रोणा का आईकोनिक नंबर रा रा रक्कम्मा ने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया है. ‘विक्रांत रोणा’ 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज होगी, जिसमें अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किच्चा सुदीप लीड रोल में है. इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >