Cannes 2024 में कियारा आडवाणी दिखाएंगी अपने ग्लैमर का जलवा, इंडिया को करेंगी रिप्रेजेंट

Cannes 2024: 77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.

Cannes 2024: कियारा आडवाणी आज से शुरू हुए प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. अभिनेत्री वुमेन इन सिनेमा गाला का हिस्सा बनने वाली हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन और आदिति राव हैदरी भी हर साल की तरह रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हैं. रिपोर्ट की मानें तो कियारा रेड सी फिल्म फाउंडेशन में वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर का जश्न मनाएंगी. खैर, अब तक दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान समेत अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बन चुकी हैं.


कान्स फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी देश का करेंगी प्रतिनिधित्व
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि डिनर का आयोजन कान्स में वैनिटी फेयर की ओर से किया जाएगा. यह कार्यक्रम दुनिया भर से छह प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाता है और मनोरंजन क्षेत्र में उनके योगदान को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्मांकन के बारे में चार पैनल चर्चाएं होंगी. ये 18 मई, 2024 को ला प्लाज डेस पाम्स में आयोजित होंगे. कियारा रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पैनल में भाग लेने के लिए तैयार हैं.

Also Read- Cannes Film Festival 2024: ऐश्वर्या राय के साथ हीरामंडी की ये एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर दिखाएगी जलवा

Also Read- फिल्मों में कपड़े उतारने के सवाल पर जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने लगाई थी पत्रकार की क्लास

Also Read- अभिषेक संग शादी के बाद पहली बार ‘मिसेज बच्चन’ कहे जाने पर कैसा था ऐश्वर्या राय का रिएक्शन, यहां जानें


इन फिल्मों में दिखाई देंगी कियारा आडवाणी
इसी बीच, कियारा आडवाणी डॉन 3 के साथ एक्शन जॉनर में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे. इससे पहले, कियारा एबीपी न्यूज से बात करते हुए स्वीकार किया कि डॉन 3 उनकी पहली एक्शन फिल्म होंगी. उन्होंने शेयर किया कि दर्शकों ने अब तक जिस तरह से उन्हें देखा है, उससे अलग होने के लिए उन्होंने जानबूझकर इस फिल्म को साइन करने का फैसला किया.

Also Read- Cannes Film Festival 2024: जानें कब से शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल, ­भारत से ये हसीनाएं बिखेर चुकी हैं जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >