Celebs Phobias: किसी को टमाटर तो किसी को पक्षी से लगता है डर, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के अजीबो-गरीब फोबिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने न जाने कितने ही एक्शन फिल्म की है. इन फिल्मों में उन्होंने कई खतरनाक बदमाशों को मार गियारा और फैंस उनके दीवाने बन गए. लेकिन क्या आपको बता है, रियल लाइफ में उनके कुछ अजीबो-गरीब फोबिया है, जिनसे वह आजतक डरते हैं.

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक है. उनकी अदाओं के फैंस दीवाने है. ऐसे में क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस का एक अजीब सा फोबिया है. कियारा को पक्षियों से काफी डर लगता है.

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी जबरदस्त एक्टिंग से बी-टाउन पर राज करती है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस को सांपो से काफी डर लगता है. अदाकारा ओफिडियोफोबिया से पीड़ित हैं. जिसकी वजह से फिल्म के दौरान वह ये जरूर देखती है कि उनको सांपों से दूर रखा जाए.

बी-टाउन की खूबसूरत डीवा कैटरीना कैफ को बड़ा ही अजीब फोबिया है. एक्ट्रेस को टमाटरों से काफी डर लगता है. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें टमाटर केचप ब्रांड का ऐड मिला था. जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था. यही नहीं जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में टमाटर फेस्टिवल सीन के दौरान उनका फोबिया सबसे ज्यादा बढ़ गया था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक है. सोनम को मॉल और हवाई अड्डों में लिफ्ट से काफी डर लगता है. एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक लिफ्ट में शूट किया जाना था. जिसमें उन्हें एक शॉट में करीब 5 घंटे का समय लगा.

अजय देवगन ने लिफ्ट के अपने फोबिया के बारे में खुलासा किया. डीआईडी ​​लिटिल मास्टर्स शो में अजय ने कहा, कुछ साल पहले जब वे दो लोगों के साथ लिफ्ट में थे, तो अचानक लिफ्ट टूट गया और तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से गिर गया. हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हम लगभग 1 से 1.5 घंटे तक वहीं फंसे रहे. तब से, लिफ्टों में क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस करता हूं. अब भी, मैं लिफ्ट में चढ़ता हूं, तो मैं थोड़ा डर जाता हूं और तभी से एक फोबिया हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >