Khatron Ke Khiladi 15 Winner: ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी, इस सवाल का जवाब भले ही अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आया हो, लेकिन फिनाले की शूटिंग खत्म होते ही सोशल मीडिया पर विनर को लेकर रूमर्स का बाजार गर्म हो गया है. 13 सितंबर को शो के फिनाले की शूटिंग पूरी हुई और इसके बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. सबसे ज्यादा चर्चा फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम की हो रही है.
अविनाश मिश्रा को फैंस कह रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 15 का विनर
एक्स पर खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर को लेकर गॉसिप तेज हो गई है. आदित्य नाम के एक यूजर ने लिखा, अविनाश मिश्रा ने शो जीता
- जबकि रित्विक धनजानी रनरअप रहे
- फरहाना भट्ट तीसरे स्थान पर,
- करण वाही चौथे स्थान पर और
- रूहानिका धवन 5वें स्थान पर
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ठीक है, तो अब साफ हो गया कि अविनाश मिश्रा ने KKK15 जीत लिया है... वैसे तो बात करते-करते ऐसा ही लग रहा है। वैसे अविनाश को बहुत-बहुत बधाई. एक अन्य यूजर ने लिखा, अविनाश मिश्रा को बधाई... बिल्कुल सही जीत... सूत्रों के अनुसार, अविनाश ने KKK शो जीत लिया है.
ये भी पढ़ें: सांपों के स्टंट ने बिगाड़ा खेल! 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुआ यह स्ट्रांग कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एक और फैन ने लिखा, अविनाश मिश्रा ने KKK15 जीत लिया. अगर यह सच है तो वह इसके हकदार थे, न केवल इसलिए कि मैंने पहले दिन से ही उनका सपोर्ट किया, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने पूरे सीजन में शानदार परफॉर्म किया. बधाई हो भाई, मुझे तुम्हारे लिए बहुत खुशी है.
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर पर क्या कहा?
जब रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, तो पैपराजी ने उनसे बातचीत की. इस दौरान उनसे फरहाना भट्ट के विनर होने की चल रही खबरों के बारे में पूछा गया. हालांकि, रोहित ने विनर का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मुझे भी नहीं पता विनर कौन है.”
फरहाना भट्ट Vs अविनाश मिश्रा
सीजन में फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा दोनों ने अपने स्टंट्स से काफी इंप्रेस किया है. खास बात यह है कि इस सीजन में दोनों ने अब तक किसी स्टंट को बीच में छोड़ने या अबॉर्ट करने से इनकार किया है. मुश्किल से मुश्किल टास्क में उनकी हिम्मत और परफॉर्मेंस को रोहित शेट्टी भी नोटिस कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: कोहनी में चोट के बाद ‘Khatron Ke Khiladi 15’ से बाहर हुए गौरव खन्ना, अब वाइल्डकार्ड से होगी वापसी?
