Khatron Ke Khiladi 15: शो में होगा बड़ा ट्विस्ट, निया शर्मा से लेकर मिस्टर फैजू तक पुराने खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी

Khatron Ke Khiladi 15 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शो में पुराने कंटेस्टेंट की वापसी की चर्चा है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन नामों के शामिल होने की बात सामने आ रही है.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने 15वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. इस बार मेकर्स कुछ अलग और सरप्राइज से भरा प्लान लेकर आए हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन में सिर्फ नए चेहरे ही नहीं, बल्कि पुराने दमदार कंटेस्टेंट भी वापसी कर सकते हैं. यानी जो खिलाड़ी पहले अपने डर पर जीत हासिल कर चुके हैं, वो एक बार फिर खतरों से खेलते नजर आ सकते हैं.

तो आइए जानते हैं, इस बार किन-किन पुराने खिलाड़ियों की वापसी की चर्चा हो रही है.

कौन से पुराने चेहरे फिर से दिखेंगे?

इस बार मेकर्स ने कुछ पुराने और फेमस कंटेस्टेंट को फिर से शो में लाने की तैयारी की है. News18 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन नामों को अप्रोच किया गया है:

  • करण वाही: जो सीजन 8 में नजर आए थे.
  • निया शर्मा: जो सीजन 8 की विनर रह चुकी हैं.
  • जैस्मिन भसीन: जो सीजन 9 में दिखी थीं.
  • मिस्टर फैजू (फैसल शेख): जो सीजन 12 के रनर-अप थे.

अगर ये सभी वापस आते हैं तो शो और भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है.

नए खिलाड़ियों के नाम भी आ रहे हैं सामने

पुराने खिलाड़ियों के अलावा कुछ नए नाम भी चर्चा में हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी एक्टर गौरव खन्ना, समर्थ जुरेल और फरहाना भट्ट को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि अभी तक किसी के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है.

कब और कहां देख पाएंगे यह शो?

रोहित शेट्टी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि यह शो 2026 में जरूर आएगा. फरवरी 2026 में Colors TV ने एक शानदार AI प्रोमो जारी कर इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी.

आप इस शो को कलर्स टीवी (Colors TV) पर देख पाएंगे. वहीं, अगर आप इसे मोबाइल या ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या एक बार फिर खतरों से खेलते दिखेंगी सना मकबूल? पूरा अपडेट यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >