क्या विवियन डीसेना लेंगे Khatron Ke Khiladi 15 में हिस्सा, रूबीना दिलैक ने खोला राज, जानें

पॉपुलर स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसी रूमर्स है कि विवियन डीसेना रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो का हिस्सा बन सकते हैं. अब रूबीना दिलैक ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.

रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी 15 (KKK15) ने हाल ही में अपने कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी. गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, करण वाही, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, रूहानिका धवन, शगुन शर्मा, अविनाश मिश्रा, अविका गौर, रित्विक धनजानी, हर्ष गुजराल, रूबीना दिलैक और जैस्मीन भसीन जैसे स्टार्स डर का सामना करने के लिए तैयार है. हालांकि रूमर्स थीू कि विवियन डीसेना भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. अब रूबीना ने इस राज पर से पर्दा हटाया है.

विवियन डीसेना के खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्से बनने पर रूबीना दिलैक

रूबीना दिलैक ने फिल्मबीट संग बात करते हुए विवियन के खतरे के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने पर बात की. उन्होंने कहा, ”ये खबरें सच नहीं हो सकतीं, क्योंकि हाल ही में वे दोबारा पिता बने हैं. उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है.” एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार की तारीफ करते हुए कहा, ”विवियन एक जेंटलमैन है. वह अपनी पत्नी, मां और बेटियों की बहुत इज्जत करते हैं. वह फैमिली के प्रति समर्पित हैं.”

जैस्मीन भसीन संग अपनी लड़ाई पर क्या बोली रूबीना

इसी बीच एक्ट्रेस ने जैस्मीन भसीन संग अपनी लड़ाई पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं पुरानी बातों का बोझ अपने साथ नहीं रखती. इन पांच सालों में उसने अपने करियर में बहुत तरक्की की है. मैंने भी अपने जीवन और करियर में बहुत कुछ पाया है. हम दोनों अपनी-अपनी जगहों पर इतना आगे बढ़ चुके हैं, मुझे नहीं लगता कि उसे इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि हम बिग बॉस में क्या थे या मैं बिग बॉस में क्या थी. मैं तो बस एक खूबसूरत, मजबूत महिला को आगे बढ़ते और अपना नाम बनाते हुए देखती हूं और मुझे इस बात पर गर्व है. इसके साथ ही, अब हमें रियालिटी शो के जरिए एक बार फिर अपनी कहानी को फिर से लिखने का मौका मिल रहा है, तो क्यों नहीं?”

यह भी पढ़ें- ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान से ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन थीं भाग्यश्री, वजह जान रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >