Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेंगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षु? हर्ष गुजराल का नाम भी चर्चा में

Khatron Ke Khiladi 15 के लिए टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ और कॉमेडियन हर्ष गुजराल के नाम चर्चा में हैं. जानें इस सीजन के संभावित कंटेस्टेंट्स और शो की खास बातें.

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर अपने 15वें सीजन के साथ लौटने जा रहा है. मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट इसी साल फरवरी में कर दी थी, जिसके बाद से ही शो को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. अनाउंसमेंट के बाद लगातार संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे. जहां कुछ समय पहले टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना का नाम काफी चर्चा में था, वहीं अब प्रणाली राठौड़ और हर्ष गुजराल के शो में शामिल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

कौन-कौन हो सकते हैं शो का हिस्सा?

IWMbuzz की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो में कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं. प्रणाली राठौड़ का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है और वह इस शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. वहीं हर्ष गुजराल के साथ भी बातचीत चल रही है.

हालांकि, मेकर्स या स्टार्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

प्रणाली राठौड़ क्यों हैं खास?

प्रणाली राठौड़ टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है. अब अगर वह इस शो में आती हैं, तो फैंस उन्हें नए अंदाज में देख पाएंगे.

हर्ष गुजराल भी ला सकते हैं मजेदार ट्विस्ट

हर्ष गुजराल एक फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. अगर वह शो में आते हैं, तो वह अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ स्टंट्स में भी कुछ अलग कर सकते हैं.

और कौन-कौन हैं रेस में?

इन दोनों के अलावा कुछ और नाम भी सामने आए हैं. इनमें फरहाना भट्ट, अंकित गुप्ता और ईशा मालवीय शामिल हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फाइनल लिस्ट जारी नहीं की है.

क्यों खास होता है ये शो?

खतरों के खिलाड़ी अपने खतरनाक स्टंट्स और रोमांच के लिए जाना जाता है. इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क करने पड़ते हैं, जो कभी-कभी डरावने भी होते हैं. यही वजह है कि लोग इस शो को बहुत पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chiraiya के विवादित सुहागरात सीन को करते वक्त कांप रहे थे सिद्धार्थ शॉ, को-एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >