Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलने आ रही बिहार की बेटी? नाम जान लगेगा शॉक

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट ओरी बन गए. अब अगला कौन कंफर्म कंटेस्टेंट होंगे, इसको लेकर अभी तक कई नाम सामने आ गए. अब एक और नाम पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 की तैयारी में मेकर्स लग गए है. इस सीजन कौन-कौन से कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो में भाग लेंगे, इसके बारे में दर्शक जानना चाहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए है. कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी. ये जून या जुलाई 2025 में कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है. इसके अलावा मेकर्स ने अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह, एल्विश यादव, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम,गुल्की जोशी, भाविका शर्मा को इस सीजन के लिए अप्रोच किया है. अब एक और नाम सामने आ रहा है और वह है मनीषा रानी.

क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगी मनीषा रानी?

बिग बॉस ताजा खबर इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, मनीषा रानी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए संपर्क किया गया है. पेज के मुताबिक, उन्हें अप्रोच किया गया है. हालांकि वह इस सीजन सो का हिस्सा होंगी या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं है. ना ही इसपर मेकर्स और ना ही रानी की तरफ से कुछ कहा गया है. बिहार की रहने वाली रानी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुकी है और वह टॉप 3 में शामिल थी. इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 11 जीता था.

हाले दिल सीरीज में दिखेंगी मनीषा रानी

हाल ही में मनीषा रानी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को बताया था. मनीषा, रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा की ओर से समर्थित प्रोजेक्ट हाले दिल की शूटिंग कर रही है. कहा जा रहा है कि इसमें मनीषा ऐसे अंदाज में दिखेंगी, जैसा फैंस ने उन्हें कभी देखा नहीं होगा. इंस्टाग्राम पर उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

यह भी पढ़ेंKhatron Ke Khiladi 15: गुम है किसी के प्यार में की सवी ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे अप्रोच किया गया…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >