Khatron Ke Khiladi 15 में करण वाही और ऋत्विक धनजानी की एंट्री कंफर्म, शो में ‘सीनियर’ बनकर करेंगे वापसी

Khatron Ke Khiladi 15 के लिए करण वाही और ऋत्विक धनजानी की एंट्री पक्की हो गई है. दोनों शो में ‘सीनियर’ बनकर स्टंट करते दिखेंगे. जानें पूरी डिटेल.

Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. रोहित शेट्टी के इस पॉपुलरर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस बार पुराने खिलाड़ियों की वापसी की तैयारी है. इसी बीच दो बड़े नाम कन्फर्म हो गए हैं करण वाही और ऋत्विक धनजानी, जो इस सीजन में ‘सीनियर’ के तौर पर नजर आएंगे. खास बात यह है कि दोनों सितारों ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है.

करण वाही ने अनोखे अंदाज में लगाई मुहर

करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने हाथ से ‘K’ का इशारा कर रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “Kkkkkkk मैं हूं तेरा करण.” करण के इस पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. सफेद शर्ट और क्लीन शेव लुक में करण काफी हैंडसम लग रहे हैं और फैंस उन्हें फिर से खतरों से खेलते देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

ऋत्विक धनजानी ने भी मारी बाजी

करण वाही के पक्के दोस्त ऋत्विक धनजानी भी इस रेस में पीछे नहीं हैं. ऋत्विक ने भी अपनी फोटो शेयर करते हुए ‘K’ का साइन बनाया और लिखा, “मैं शांत नहीं रह सकता” (Kant keep kalm!!!).

बता दें कि करण और ऋत्विक दोनों ही पहले ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 8 का हिस्सा रह चुके हैं. अब सालों बाद इन दोनों दोस्तों को एक साथ शो में देखना बहुत दिलचस्प होगा.

जैस्मीन भसीन और अन्य सीनियर

इन दोनों के अलावा जैस्मीन भसीन का नाम पहले ही कंफर्म हो चुका है. मेकर्स इस बार शो में 4 पूर्व कंटेस्टेंट्स को ‘सीनियर’ बनाकर ला रहे हैं. चर्चा है कि निया शर्मा और मिस्टर फैसु भी इस लिस्ट का हिस्सा हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या गुपचुप शादी कर चुकी हैं Akasa Singh? सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >