Khatron Ke Khiladi 15: क्या ‘इश्कबाज’ के ओमकार बनेंगे शो का हिस्सा? कुणाल जयसिंह ने दिया जवाब

Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनने को लेकर एक्टर कुणाल जयसिंह ने खुलकर बात की है. आइए जानते हैं रियलिटी शो को लेकर उन्होंने क्या कहा.

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 15 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच ‘इश्कबाज’ के ओमकार यानी कुणाल जयसिंह ने इस शो में शामिल होने को लेकर अपनी राय शेयर की है. अब सवाल यह है कि क्या वह इस सीजन का हिस्सा बनेंगे या नहीं? आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

क्या कहा कुणाल जयसिंह ने?

कुणाल जयसिंह से जब FilmiBeat ने सवाल किया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ और ‘बिग बॉस 20’ आने वाले हैं, क्या आप रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में सोचेंगे?

इसपर उन्होंने कहा कि रियलिटी शो एक अलग तरह की जगह होती है, जहां इंसान का वो साइड दिखता है जो एक्टिंग में नहीं दिखता. यह उन्हें अच्छा और दिलचस्प लगता है, लेकिन वह तभी इसमें हिस्सा लेंगे जब सही समय होगा और उन्हें लगेगा कि यह उनके लिए सही अनुभव है. उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ लाइमलाइट के लिए शो नहीं करना चाहते.

अभी के लिए उन्होंने साफ कर दिया कि यह साल उनके लिए रियलिटी शो करने का नहीं है.

टीवी पर वापसी कब होगी?

इस पर कुणाल जयसिंह ने कहा कि वह नए शो और OTT स्क्रिप्ट्स देख रहे हैं, लेकिन बहुत सोच-समझकर चुन रहे हैं.

वह ऐसा प्रोजेक्ट करना चाहते हैं जो उन्हें और दर्शकों को अच्छा लगे.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के संभावित कंटेस्टेंट्स (Tentative List)

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया, अंकित गुप्ता, फरहाना भट्ट, दिग्विजय राठी, मनीषा रानी, हर्ष गुज्राल, प्रणाली राठोड़, अभिषेक बाजाज, अरबाज पटेल जैसे कई बड़े नाम देखने को मिल सकते हैं.

हालांकि, अभी तक मेकर्स ने किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कब और कहां होगा शूट?

Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून 2026 में शुरू हो सकता है. इसका शूट साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगा, जो खतरनाक स्टंट्स के लिए परफेक्ट लोकेशन है.

यह भी पढ़ें: Telugu OTT Releases: थ्रिलर से लेकर हॉरर तक, इस हफ्ते OTT पर देखने को मिलेगा पूरा तेलुगु एंटरटेनमेंट पैक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >