यही मेरा डेब्यू भी और रिटायरमेंट भी… Khatron Ke Khiladi 15 फेम ओरी ने ये क्यों कहा

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 करने को लेकर ओरी सुपर एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि ये रियालिटी शो उनका डेब्यू और रिटायरमेंट होगा.

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने के लिए तैयार है. रियालिटी शो में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरामानी उर्फ ओरी भाग ले रहे हैं. उन्होंने टीवी डेब्यू करने पर बात की. हालांकि ओरी ने कहा कि वह कुछ समय के लिए बिग बॉस में आ चुके हैं, लेकिन उसे अपना ऑफिशियल डेब्यू नहीं मानते हैं.

ओरी ने खतरों के खिलाड़ी को बताया अपना डेब्यू और रिटायरमेंट

उन्होंने आईएनएस संग बात करते हुए कहा, “बिग बॉस में मैं एक दिन के लिए गया था, उसे रियालिटी शो के रूप में नहीं गिनता हूं.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, “मैं रियलिटी शो में बिल्कुल नया हूं. खतरों के खिलाड़ी मेरा डेब्यू और मेरा रिटायरमेंट होगा.”

खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए सुपर एक्साइटेड हैं ओरी

ओरी ने खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग लेने पर कहा कि स्टंट बेस्ड शो के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. उन्होंने कहा, ”मैं बेहद रोमांचित हूं. मैं जन्म से ही ऐसा हूं. दरअसल, मैं इतना एक्साइटेड हूं कि मैंने बिकिनी वैक्स करवा लिया है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या शो में एंट्री करने से पहले बिकिनी वैक्स करवाना उनके डर का सामना करने का एक तरीका था, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, यह इस बात की परीक्षा थी कि मैं कितना दर्द सहन कर सकता हूं. अब मुझे लगता है कि बिजली से भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, और अगर तैराकी का कोई टास्क हुआ, तो मैं शायद आसानी से तैर लूंगा.”

क्यों ओरी ने किया खतरों के खिलाड़ी 15

उन्होंने आगे कहा, “मुझे अभी-अभी एहसास हुआ कि बहुत से लोग अपने डर पर काबू पाने के लिए यह शो करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इतना थका देने वाला जीवन जीया है कि मेरे लिए यह इस बात का पता लगाने के बारे में है कि क्या मैं अब भी किसी चीज से डरता हूं. मुझे लगता है कि हमें शो में ही पता चल जाएगा.”

यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >