Khatron Ke Khiladi 14 के हो सकते हैं ये टॉप 3 कंटेस्टेंट, जानें लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 हर गुजरते दिन के साथ बेहद दिलचस्प और रोमांचक होता जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें टॉप 3 कंटेस्टेंट का नाम बताया गया है.

Khatron Ke Khiladi 14 Top 3 Finalists: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है. शो 27 जुलाई को शुरू हुआ था और इसमें 12 स्टार्स ने हिस्सा लिया था. धीरे-धीरे शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इस सीजन का विनर सबके सामने आ जाएगा. हालांकि उस फिनाले को मिड अक्टूबर में मेकर्स टीवी पर दिखाएंगे. शो के टॉप 3 फाइनलिस्ट के नाम सामने आ चुके हैं और आपको हम उनके नाम बताते हैं.

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में टॉप 3 फाइनलिस्ट कौन हो सकते है

गॉसिप टीवी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ट्वीट की मानें तो, टॉप 3 में गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ और करणवीर मेहरा पहुंचे है. इन तीनों में से कोई एक विनर की ट्राफी अपने नाम करेगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कब होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का फिनाले

गॉसिप टीवी के वायरल ट्वीट की मानें तो, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के रिनाले की शूटिंग 15 सितंबर को होने वाली है. हालांकि ये टीवी पर मिड अक्टूबर में टेलीकास्ट हो सकता है. मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में किस-किस कंटेस्टेंट ने भाग लिया

रोहित शेट्टी के शो में आशीष मेहरोत्रा, नियति फतनानी, अभिषेक कुमार, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, गशमीर महाजनी, सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट ने भाग लिया.

सबसे पहले खतरों के खिलाड़ी 14 से कौन हुआ था बाहर

खतरों के खिलाड़ी 14 में में सबसे पहले आसिम रियाज, उसके बाद शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ बाहर हुई थी. हालांकि शिल्पा और कृष्णा की शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Rate- Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >