Khatron Ke Khiladi 14: टिकट टू फिनाले रेस से बाहर हुए शालीन भनोट, टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई जगह

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 27 जुलाई से शुरू हुआ और अब इसमें अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट्स बचे हुए है. जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है.

Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच गया है. शो 12 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ और अब गेम जीतने की रेस में 8 कंटेस्टेंट बच गए है. ये आठ कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते दिख रहे हैं. टिकट टू फिनाले रेस से शालीन भनोट बाहर हो जाएंगे. शालीन आइस स्टंट नहीं कर पाते और टास्क को छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ता है.

शालीन भनोट इस कंटेस्टेंट से स्टंट करने में हारे

कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी और सुमोना चक्रवर्ती ने सबसे पहले वाटर में पहला स्टंट किया. इसमें बेहद कम समय में ही गश्मीर और कृष्णा ने टास्क कंप्लीट कर लिया. वहीं, सुमोना ने बहुत ज्यादा टाइम लेकर ये टास्क पूरा किया. जिसकी वजह से वो खतरों के खिलाड़ी 14 के टिकट टू फिनाले के रेस से बाहर हो गई. वहीं, नियति फतनानी, करणवीर मेहरा और अभिषेक कुमार ने दूसरा स्टंट किया. इसमें करणवीर और अभिषेक ने सबसे ज्यादा डोमिनोज रखा और स्टंट कंप्लीट कर लिया. इसमें नियति हार और सुमोना के साथ एलिमिनेशन स्टंट में शामिल हो गई.

निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने स्टंट से सबका दिल जीता

आखिरी टास्क में शालीन भनोट और निमृत कौर अहलूवालिया ने स्टंट किया और इसमें निमृत ने शानदार परफॉर्म किया. निमृत ने अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. शालीन टास्क पूरा नहीं कर. एलिमिनेशन स्टंट सुमोना चक्रवर्ती, नियति फतनानी और शालीन के बीच हुआ. वहीं, खतरों के खिलाड़ी 14 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, निमरित कौर अहलूवालिया कृष्णा श्रॉफ और करणवीर मेहरा शामिल हो गए है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाएंगे ये 2 सेलेब्स, जान लें टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Rate- Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >