Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच भंयकर लड़ाई देखने को मिली. आसिम इतना ज्यादा गुस्सा हो गया कि उसने बाकी सब कंटेस्टेंट को लूजर तक कह दिया. अब इसपर रोहित शेट्टी ने रिएक्ट कहा है.

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अभी शुरू हुआ है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बातें होने लगी. लेटेस्ट एपिसोड में आसिम रियाज और अभिषेक कुमार एक-दूसरे से भिड़ गए. साथ ही शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी आसिम भिड़ गए. जिसके बाद आसिम को शो से बाहर निकाल दिया गया. फिल्ममेकर ने उन्हें फटकार भी लगाई. अब इसपर रोहित ने रिएक्ट किया और कहा कि, ये जो हुआ, ये मेरे लिए एक शॉक की तरह था.

आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच हुई जोरदार लड़ाई

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच कहासुनी हुई. दोनों को शालीन भनोट और करणवीर मेहरा ने शांत कराया, लेकिन दोनों चुप नहीं हुए. रोहित शेट्टी के समझाने के बाद भी आसिम का गुस्सा शांत नहीं हुआ. आसिम ने सारे कंटेस्टेंट को लूजर बताया और कहा कि वो पैसों की वजह से यहां नहीं है. उनके पास बहुत पैसे है और वो हर 6 महीने में चार गाड़ी बदलते हैं. आसिम ने यहां तक कह दिया कि शो की चर्चा सोशल मीडिया पर उनकी वजह से हो रही है. अब रोहित ने इस लड़ाई को लेकर बात की.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14 OTT: अगर टीवी पर नहीं देख सकते खतरों के खिलाड़ी 14, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, सिर्फ करना होगा ये काम

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स करेंगे खतरनाक स्टंट, मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट

Also Read- Khatron Ke Khiladi Season 14: इस दिन से शुरू होगा शो, जान लें डेट

आसिम रियाज के केकेके 14 से बाहर होने पर रोहित शेट्टी का रिएक्शन

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, होस्ट रोहित शेट्टी ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, “10 साल हो गए ये शो करते हुए और काफी लोकप्रिय शो है. आज जो भी हुआ वो कभी पहने नहीं हुआ और मेरे लिए काफी शॉकिंग था. बात स्पष्टीकरण की थी तो वीडियो भी दिखाया कि स्टंट हो सकता है. उसमें गुस्सा होने की जरूरत थी नहीं, एक एटीट्यूट जो होता है लोगों का, मैं आसिम की बात नहीं कर रहा, इन जनरल कह रहा हूं अगर मैं सोचूं कि शो मेरी वजह से चल रहा क्योंकि 10 साल से मैं इसका होस्ट हूं, तो गलत होगा. किसी एक कंटस्टेंट का ये कहना कि बाकी सब लूजर है और इन्हें देखने कौन आएगा, वो ही गलत होगा. मुझे लगता है ये आपके पेशे के प्रति अनादर है.”

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >