Khatron Ke Khiladi 14 के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाएंगे ये 2 सेलेब्स, जान लें टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है. रोहित शेट्टी के शो का विनर कौन होगा, ये जानने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा. वहीं, फिनाले में कौन खास गेस्ट होंगे, इसकी जानकारी सामने आयी है.

Khatron Ke Khiladi 14 Grand Finale: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. शो कलर्स पर 27 जुलाई को शुरू हुआ था और इसमें 12 सेलेब्स ने भाग लिया. हर एपिसोड के साथ शो और भी ज्यादा रोमांचक होता गया. कई टर्न एंड ट्विस्ट से भरे शो का इस सीजन विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए दर्शक बेताब है. चलिए आपको बताते हैं इसके आखिरी एपिसोड के बारे में.

कब है खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ग्रैंड फिनाले 15 सितंबर 2024 को होगा. हालांकि इसका टेलीकास्ट अभी नहीं होगा. नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिनाले 28 सितंबर को दर्शक टीवी पर देख पाएंगे.

टॉप 3 फाइनलिस्ट कौन हो सकते हैं

गॉसिप टीवी के एक ट्वीट की मानें तो, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में टॉप 3 में करणवीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी हो सकते हैं. तीनों में से कोई एक ही विनर बन सकता है. हालांकि ऑफिसियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है.

खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में कौन होगा खास गेस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केकेके 14 के ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आने वाली फिल्म जिगरा को प्रमोट करते दिखेंगे. मूवी का टीजर जारी हो चुका है. फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें आलिया और वेदांग भाई-बहन के किरदार में दिखे है. फैंस के लिए फिनाले काफी जबरदस्त होने वाला है.

खतरों के खिलाड़ी 14 में किस सेलेब्स ने लिया भाग

इस सीजन शो में खतरों से खेलते कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, गशमीर महाजनी, नियति फतनानी, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष मेहरोत्रा, अदिति शर्मा, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट करण वीर मेहरा और शिल्पा शिंदे दिखे.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

Also Rate- Khatron Ke Khiladi 14: सुमोना, निमृत और अभिषेक के बीच हुआ पहला स्टंट, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी को मिला फियर फंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >