Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलेंगे ये स्टार्स, जानें कब ऑनएयर होगा रोहित शेट्टी का रियालिटी शो

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन जल्द ही वापस आने वाला है. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला यह पॉपुलर शो में कौन से कंटेस्टेंट भाग लेंगे और ये कब से शुरू होगा. आइये जानते हैं.

Khatron Ke Khiladi 14: स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक नए सीजन के साथ फिर से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस ये जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि इस नए सीजन में कौन से कंटेस्टेंट भाग लेंगे.

Khatron ke khiladi 14

खतरों के खिलाड़ी 14 के पहले कंफर्म किए गए प्रतियोगियों में से एक कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी हैं, जिन्होंने हाल ही में बिग बॉस 17 जीता है. मुनव्वर को सीजन 12 की भी ऑफर किया गया था. हालांकि, वीजा से संबंधित मुद्दों के कारण वह शो से बाहर हो गए.

Khatron ke khiladi 14

एक और प्रतियोगी है, जिसकी शो के लिए पुष्टि हो गई है, वह प्रियंका चोपड़ा की बहन और बिग बॉस 17 की दूसरी रनरअप प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा हैं. उन्होंने रोहित शेट्टी संग रियालिटी शो को होस्ट करने की इच्छा जताई थी.

Khatron ke khiladi 14

बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार भी खतरों से खेल सकते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि आप लोगों की वजह से शायद अब मैं भी लिफ्ट ट्राई करूंगा. तब उनसे पैपराजी ने पूछा था कि क्या वो रोहित शेट्टी के शो में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा था कि ‘मैं अभी कुछ नहीं कह रहा हूं.’

खतरों के खिलाड़ी 14 कंटेस्टेंट की लिस्ट में और जो सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. उनमें टीवी अभिनेता और बिग बॉस 17 प्रतियोगी नील भट्ट, आयशा खान, जिया शंकर, ईशा मालवीया का नाम शामिल है.

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: झलक दिखला जा के ये कंटेस्टेंट डर का करेंगे सामना, जानें नाम

इसके अलावा झलक दिखला जा विनर मनीषा रानी, ​​यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम शामिल हैं. हालांकि, इस पर मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर कास्टिंग शुरू हो गई है, जो मई 2024 तक पूरी होगी. यह शो संभवत: जुलाई 2024 में शुरू होगा. हालांकि, इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

बात दें कि खतरों के खिलाड़ी के एपिसोड्स हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है. वहीं जिनके पास टीवी नहीं है, वो इसे जियो सिनेमा नहीं तो वूट पर एंजॉय करते हैं.

Read Also- Khatron Ke Khiladi 14: मनीषा रानी-शोएब इब्राहिम के बाद झलक दिखला जा का ये कंटेस्टेंट आएगा नजर, अभी जानें नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >