KKK 12 Winner: कौन हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर तुषार कालिया, जानें नेट वर्थ और ये अनसुनी बातें

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में विनर के नाम से पर्दा हट गया है. तुषार कालिया ने बाजी मार ली है और ट्राफी अपने नाम कर ली है. चलिए आपको बताते है कि कौन है तुषार कालिया.

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) के विनर का खुलासा हो गया है. टॉप 5 में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैजल शेख (Faisal Shaikh) जन्नत जुबैर (Jannat Zubair), तुषार कालिया (Tushar Kalia) और मोहित मलिक थे. तुषार ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत की ट्राफी अपने नाम कर ली. जानें तुषार के बारे में ये अनसुनी बातें.

खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के टॉप 2 में तुषार कालिया और फैजल शेख है. तुषार और फैजल शो के शुरुआत से ही मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे. दोनों ने कई स्टंट को शानदार तरीके से किया. इस सीजन ट्राफी पर तुषार ने कब्जा कर लिया. ट्रॉफी के अलावा उन्हें 20 लाख रुपये और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली. जबकि फर्स्ट रनरअप फैसल शेख हैं.

जानें कौन है तुषार कालिया

तुषार कालिया एक कोरियोग्राफर है और उन्होंने ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, करीब करीब सिंगर, हेट स्टोरी 4, धड़क, नमस्ते इंग्लैंड, जंगली, द जोया फैक्टर, धड़क, वार जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया है. तुषार ने सबसे पहले डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भाग लिया था. बता दें कि तुषार ने झलक दिखला जा सीजन 6 और 7 को कोरियोग्राफ किया है. वह रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के 6 और 7 सीज़न में स्टेज डायरेक्टर भी थे. उन्होंने डांस दीवाने 3 जैसे शो को भी जज किया है.

इस फिल्म में मिला पहला ब्रेक

तुषार कालिया को पहला ब्रेक करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से मिला. तुषार ने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस में भी अभिनय किया था. तुषार को 2019 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए स्क्रीन अवार्ड, 2020 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए IIFA अवार्ड और 2021 में सर्वश्रेष्ठ जजमेंट- रियलिटी शो जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर है. उनकी सैलरी 7-8 करोड़ रुपये है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: शो से बाहर हुआ ये पॉपुलर एक्टर, पिछले हफ्ते शिवांगी जोशी हुई थी एलिमिनेट
तुषार कालिया की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो तुषार कालिया ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से इसी साल सगाई की है. तुषार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे. बता दें कि त्रिवेणी एक मॉडल और मिस इंडिया रह चुकी है. तुषार अक्सर त्रिवेणी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक फोटोज पोस्ट करते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >