Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale: रोहित शेट्टी के शो पर पहुंची सर्कस की टीम, रणवीर कपूर ने किया कुछ ऐसा

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले पर सर्कस की पूरी टीम पहुंची. सभी ने यहां जमकर मस्ती की. वायरल हो रही फोटोज में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और सिद्धार्थ जाधव के साथ पोज देते देखा गया.

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 (Khatron Ke Khiladi Season 12) टीवी पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला रियलिटी शो है. शो के हर एपिसोड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस शो के हर टास्क काफी दिलचस्प होते है, जो कंटेस्टेंट को टॉर्चर तो दर्शकों को एंटरटेनमेंट करता है. शो का प्रीमियर जुलाई में हुआ था और अब यह अपने ग्रैंड फिनाले एपिसोड की ओर बढ़ रहा है. खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का आखिरी एपिसोड हाल ही में मुंबई में शूट किया गया था. जिसमें सारे फाइनलिस्ट देखे गए थे. उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ जमकर मस्ती भी की.

रणवीर सिंह ने शेयर किया पोस्ट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सर्कस की स्टार कास्ट जैसे रणवीर सिंह, वरुण शर्मा जैसे स्टार्स भी स्पॉट किए गए. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी एक झलक साझा की है. इस फोटो में रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और उनके सर्कस के सह-कलाकारों जैसे वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और सिद्धार्थ जाधव के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर ने कैप्शन दिया, “कॉमेडी के बादशाह!!!”.

Also Read: जैकलीन फर्नांडिस से लेकर मंदाकिनी तक, किसी को ठग से हुआ प्यार तो कोई अंडरवर्ल्ड डॉन पर हार बैठी दिल
इस दिन टेलीकास्ट होगा खतरों के खिलाड़ी 12

इसी बीच जन्नत जुबैर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की. जन्नत ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘फेव्स’. खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के फाइनलिस्ट जन्नत जुबैर, रुबीना दिलाइक, फैसल शेख, कनिका मान, मोहित मलिक और तुषार कालिया हैं. इस रियलिटी शो के विकास के करीबी एक सूत्र ने हमें यह भी बताया कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड 25 सितंबर को प्रसारित होगा. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए गए खतरों के खिलाड़ी के 12 वें सीजन का प्रीमियर जुलाई में हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >