KBC 14: ऐसा क्या कह दिया कंटेस्टेंट ने…कि अचानक सीट से उठ गए अमिताभ बच्चन, देखें VIDEO

कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में बिजल हर्ष सुखानी नाम की एक कंटेस्टेंट हॉटसीट पर बैठी. उन्होंने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की. हालांकि एकाएक उन्होंने बिग बी से ऐसा कुछ कह दिया, महानायक नाराज हो गए और सीट से उठ गए.

कौन बनेगा करोड़पति हमेशा टॉप रेटेड क्विज शो में से एक रहा है. इसे हर साल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं. अब 13 सफल सीजन के बाद यह अपने 14वें सीजन के साथ वापस आ गया है. दर्शकों को ये शो काफी ज्यादा एंटरटेन करता है. इस बीच, लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ खेलने से पहले सभी 10 प्रतियोगियों का परिचय कराया. कंटेस्टेंट संदीप कुमार शर्मा ने बिग बी से अनुरोध किया कि वह उन्हें पहले अपने पास खड़े होने दें. ऐसा इसलिए, क्योंकि वह अपनी पत्नी को साबित करना चाहते थे कि उनकी ऊंचाई बॉलीवुड मेगास्टार जितनी ही है. इस बीच, बिग बी ने खुद को झुका दिया और कहा कि ये कंटेस्टेंट उनसे लंबा दिखता है.

हॉटसीट से अचानक उठ गए बिग बी

इसके बाद, बिजल हर्ष सुखानी, जो पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं, उन्होंने भी हॉट सीट पर अपनी जगह बनाई. शो में उनके साथ उनके पति, मां और सास-बहू मौजूद रहे. गेम खेलते समय बिग बी ने उनसे पूछा कि वह कहीं और क्यों देख रही है. कंटेस्टेंट ने साझा किया कि उन्हें डर लग रहा है, जिसके बाद बिग बी ने अपनी सीट से उठकर उनके पति को बैठने के लिए कहा. बिजल ने तब कहा, “जब आप सवाल पूछते हैं, तो डरावना लगता है.” बिग बी हंसते हुए जवाब देते हैं, “अगर मैं सवाल नहीं पूछूंगा, तो हम खेल कैसे खेलेंगे?” कंटेस्टेंट बिना किसी लाइफलाइन के 80,000 रुपये तक खेल खेलती है.

Also Read: KBC 14: इस सीजन शो को मिली पहली करोड़पति, जानिए कोल्हापुर की कविता चावला के बारें मे सबकुछ
कविता चावला बनी पहली करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति 14 को हाल ही में सीजन का पहला करोड़पति मिला है. कोल्हापुर की एक गृहिणी कविता चावला इस सीजन की पहली प्रतियोगी हैं, जिन्होंने रुपये का नगद पुरस्कार जीता है. यह एक ऐसा शो है, जहां आपके ज्ञान से रातों रात मालामाल हो सकते हैं. कविता चावला ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस शो का हिस्सा बनने के लिए मेरी हमेशा से दिलचस्पी रही है, और यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा क्षण रहा है. पिछले साल, जब मैं पहले दौर में सबसे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट से हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाया था, तो मेरा दिल टूट गया था. कौन बनेगा करोड़पति 14 सोनी पर 7 अगस्त से रात 9 बजे प्रसारित होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >