Uunchai: KBC 14 के मंच पर इमोशनल हुए बिग बी, अनुपम खेर के भी छलके आंसू! VIDEO VIRAL

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 के आने वाले एपिसोड में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता फिल्म ‘ऊंचाई’ को प्रमोट करने आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बी के साथ वो हंसी-मजाक करते दिख रहे है.

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में फिल्म ‘ऊंचाई’ (Uunchai) की टीम आने वाली हैं. इस मूवी में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता हैं. अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. प्रोमो में अनुपम खेर, बिग बी के कंधे की मालिश करते दिखे. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 में ‘ऊंचाई’ की टीम

सोनी टीवी ने कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन जी की होगी अपने दोस्तों से मुलाकात, और पता चलेगा कि क्यों छलके उन सभी के जज्बात. वीडियो में अनुपम खेर, बिग बी के कंधे की मालिश करते दिख रहे है. बिग बी मालिश एंजॉय करते हुए कहते है, हाय अनुपम. ये सुनकर सब हंसने लगते है.

केबीसी के मंच पर इमोशनल हुए बिग बी

केबीसी के इस एपिसोड में कुछ ऐसा होगा, जिसकी वजह से सारे लोग भावुक हो जाते है और सबकी आंखों में आंसू आ जाते है. अनुपम खेर अपने आंसू पोंछते दिखते है. हालांकि ऐसी कौन सी बात हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद मालूम चलेगा. इस एपिसोड को आप आज देख सकते है.

Also Read: KBC 14: सचिन तेंदुलकर की बातें सुन कंटेस्टेंट अनिमेष हजारे की आंखें हुई नम,जानें ऐसा क्या कहा क्रिकेटर ने

जानें कब रिलीज होगी फिल्म उंचाई

सूरज बड़जात्या की फिल्म उंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म दोस्ती पर है और इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी दोस्त रहते है. बिग बी पिछली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में नजर आए थे. इसके अलावा वो फिल्म गुडबॉय में भी दिखे थे, जिसमें नीना गुप्ता उनकी पत्नी के रोल में नजर आई थी. रश्मिका मंदाना उनकी बेटी बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >