KBC 14: 12 लाख रुपये के इस सवाल पर अटके झारखंड के सार्थक पांडा, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड के सार्थक पांडा अपनी पत्नी शुभ्रा पांडा के साथ पहुंचे थे. सार्थक हॉटसीट पर अपनी जगह बना पाने में सफल होते है. वो 12 लाख के सवाल पर फेंस जाते है, जिसका वो जवाब नहीं दे पाते. क्या आपको मालूम है उस प्रश्न का जवाब.

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति का गेम हर कोई खेलने का सपना रखता है. लेकिन हॉटसीट तक कुछ ही लोग पहुंच पाते है. हाल ही में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह के सार्थक पांडा हॉटसीट पर पहुंचे थे. खेल के दौरान उन्होंने कई मजेदार सवाल बिग बी से पूछे. सार्थक अपने साथ जीतकर 6.40 लाख रुपये ले गए. वो जिस सवाल पर अटके, उसका जवाब जानते है आप.

कौन बनेगा करोड़पति में झारखंड के सार्थक पांडा 

कौन बनेगा करोड़पति में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह के सार्थक पांडा अपनी पत्नी शुभ्रा पांडा के साथ पहुंचे थे. जैसे ही उनका नाम अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर आने के लिए अनाउंस किया वो खुशी से झूम उठे. उनकी पत्नी की आंखों से आंसू बहने लगे. बिग बी ने उन्हें टिश्यू पेपर भी दिया.

https://www.instagram.com/p/Ck0qmRtqP2p/?hl=en
इस सवाल पर अटके सार्थक पांडा

सार्थक पांडा एक बीमा कंपनी में रिस्क इंजीनियर है. सार्थक 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल पर फंस गए, जिसके बाद उन्होंने गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- आपको किस राज्य में विलियमनगर नामक एक शहर मिलेगा जिसका नाम उस राज्य के पहले मुख्यमंत्री के नाम पर रखा गया है? इसके ऑप्शन थे-

  • A. मेघालय

  • B. त्रिपुरा

  • C. नागालैंड

  • D. मिजोरम

इसका सही जवाब है- मेघालय

बिग बी को सार्थक पांडा ने दिया ये गिफ्ट

केबीसी 14 के खेल के बीच में सार्थक पांडा ने बताया कि वो चौथी कक्षा में पेंटिंग में फेल हो गए थे और उनकी पत्नी पेशे से पेंटर है और उसके अंतरराष्ट्रीय ग्राहक है. जिसके बाद सार्थक ने उन्हें अपनी पत्नी की पेंटिंग दिखाई. बिग बी उन्हें देखकर चकित रह गए. बिग बी ने उनसे अपनी एक पेंटिंग गिफ्ट करने का अनुरोध किया. जिसके बाद शुभ्रा पांडा ने अमिताभ बच्चन को उनका स्केच बनाकर भेंट किया.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14 के हर एपिसोड के लिए अमिताभ बच्चन लेते हैं तगड़ी फीस, यहां जानिए
अमिताभ बच्चन को किचन में नहीं मिलता एंट्री

अमिताभ बच्चन से केबीसी में एक कंटेस्टेंट ने पूछा कि क्या वह खाना बनाते हैं. इस पर वो कहते हैं कि, अगर मैं किचन में एंट्री करता हूं तो वो मुझे बाहर निकाल देती हैं. वो आगे कहते हैं कि उसके लिए रसोई में ‘नो एंट्री’ है. जब अमिताभ पूछते हैं कि वह उनके लिए क्या बनाती हैं तो उन्होंने कहा कि वह उनके लिए सब कुछ बनाती हैं. जब हमारी लड़ाई होती है तब भी वह मुझे टिफ़िन में नोट भेजती है जिसमें लिखा होता है “मफिन फॉर माई मफिन. वह मुझे प्यार से मफिन कहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >