KBC 14: नीना गुप्ता ने बिग बी से पूछा-मौका मिले अपनी जिंदगी में कुछ बदलने का तो वो क्या होगा?मिला ये जवाब

कौन बनेगा करोड़पति 14 में फिल्म ऊंचाई की टीम नजर आई. इस दौरान नीना गुप्ता ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से एक सवाल पूछा, जिसका उन्होंने दिल छूने वाला जवाब दिया. बता दें कि ऊंचाई में बोमन ईरानी और अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बिग बी हैं.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. शो में अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दोस्तों नीना गुप्ता, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ गेम खेला. ये सारे स्टार फिल्म ऊंचाई का प्रमोशन करने आए. इस दौरान सबने दिल खोलकर बातें की. नीना गुप्ता ने बिग बी ने एक ऐसा सवाल पूछा, जिसका एक्टर ने बखूबी जवाब दिया.

नीना गुप्ता ने पूछा बिग बी से सवाल

कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ नीना गुप्ता, बोमन ईरानी और अनुपम खेर अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करते दिखे. इस दौरान नीना कुछ देर के लिए हॉटसीट पर नजर आई और उन्होंने तीनों से बारी-बारी से कई सवाल किया. एक सवाल उन्होंने बिग बी से पूछा- आपको मौका मिले अपनी जिंदगी में कुछ बदलने का तो वो क्या होगा?

नीना गुप्ता के सवाल का अमिताभ बच्चन ने तपाक से जवाब दिया. उन्होंने कहा- वो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं बदलना चाहते है. वो इसे बदलने की जगह दोबारा अपनी जिंदगी को ही जीना चाहते है. बिग बी ने कहा, उन्होंने अपनी जिंदगी में हर अच्छे-बुरे चीजों से कुछ ना कुछ सीखा है और इस वजह से वो आज इस मुकाम पर है. अनुपम खेर ने उनकी बात का सपोर्ट किया और कहा कि वो भी अपनी जिंदगी में कुछ नहीं बदलना चाहते.

Also Read: Uunchai: KBC 14 के मंच पर इमोशनल हुए बिग बी, अनुपम खेर के भी छलके आंसू! VIDEO VIRAL
इस दिन फिल्म ऊंचाई होगी रिलीज

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म दोस्ती पर है और इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और डैनी दोस्त रहते है. बिग बी पिछली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में नजर आए थे. इसके अलावा वो फिल्म गुडबॉय में भी दिखे थे, जिसमें नीना गुप्ता उनकी पत्नी के रोल में नजर आई थी. रश्मिका मंदाना उनकी बेटी बनी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >